फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   VDO's WhatsApp hacked as soon as he opened the PDF related to PM Awas Yojana

Amroha News: पीएम आवास योजना से संबंधित पीडीएफ खोलते ही वीडीओ का व्हाट्सएप हैक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
VDO's WhatsApp hacked as soon as he opened the PDF related to PM Awas Yojana
अमरोहा।
विज्ञापन

साइबर अपराधी तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अब साइबर ठगों ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को पीएम आवास योजना से संबंधित पीडीएफ भेजकर उनका व्हाट्सएप हैक कर लिया। कांटेक्ट सूची में शामिल सभी नंबर को कॉपी कर लिए। साइबर ठग वीडीओ के रिश्तेदारों से रुपयों की मांग कर रहा है। वीडीओ ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरगढ़ गांव निवासी पुष्पेंद्र चौहान वीडीओ हैं। आरोप है कि उनका मोबाइल साइबर ठग ने हैक कर लिया। फोन में से सभी नंबर अपने मोबाइल में कॉपी कर लिए। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर की दोपहर 3:45 बजे उनके पास एक नंबर से कॉल आई। करीब 45 सेकेंड हुई बातचीत में ठग ने वीडीओ से कहा कि आप अपने केनरा बैंक का यूपीआई से पेमेंट न कर नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करें। कॉल खत्म होने के बाद उन्होंने अपना व्हाट्सएप चेक किया तो उसमें प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित पीडीएफ पड़ी थी। उन्होंने पीडीएफ खोली तो तुरंत उसका व्हाट्सएप हैक हो गया।
विज्ञापन

वहीं, वह पीडीएफ सभी उनके ग्रुपों में वायरल हो गई। इसके बाद उनका व्हाट्सएप बंद हो गया। धोखाधड़ी का एहसास होने पर वीडीओ पुष्पेंद्र चौहान ने खाते से रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए। वहीं, अब साइबर ठग वीडीओ के रिश्तेदारों को फोन कर रुपये मांग रहा है। उधर, वीडीओ के पास आने वाले सभी टेस्ट मैसेज साइबर ठग के मोबाइल नंबर से प्राप्त हो रहे हैं। सोमवार को वीडीओ एसपी ऑफिस पहुंचे और शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी के आदेश पर साइबर सेल मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed