फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   valmiki shobhayatra

धूमधाम से निकली भगवान वाल्मिकी की शोभायात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
valmiki shobhayatra
अमरोहा में वाल्मीकि शोभायात्रा में शामिल साईं की झांकी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। भगवान वाल्मिकी के प्रकटोत्सव पर रविवार को शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। कई जगहों पर स्वागत किया गया। वाल्मिकी बस्ती में कई कार्यक्रम हुए। भगवान वाल्मिकी को समाज सुधारक बताया गया।
विज्ञापन

रविवार को वाल्मिकी प्रगट दिवस की शोभायात्रा वाल्मिकी मंदिर से निकली, जो तय रास्तों से होते हुए कोट चौराहे पर पहुंची। महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने भगवान वाल्मिकी की प्रतिमा की आरती की। रीता करौतिया, ललिता करौतिया, अमृता, रानी, मंजू, ऊषा करौतिया, सरिता ने पुष्प वर्षा कर प्रसाद वितरित किया। इसके पहले चेयरमैन शशि जैन शोभायात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मिकी पथ प्रदर्शक थे। उन्होंने लोगों को सही रास्ता दिखाया है। इस दौरान पुरुषोत्तम सरन करौतिया, दलीप कुमार, देशराज, धीरज कुमार, महेश कुमार, लव कुचेश्वर, सुरेश लाल, कन्हैया करौतिया, राकेश मनारिया, अशोक मनारिया, भूजेंद्र, राजीव, राजेंद्र वेदी आदि रहे।
विज्ञापन

वासुदेव परिसर में मनी जयंती
अमरोहा। आरएसएस की ओर से महर्षि वाल्मिकी की जयंती वासुदेव परिसर में मनाई गई। शुभारंभ महर्षि के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुआ। कृष्ण कुमार ने वाल्मिकी जी के योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने समाज में आदर्श स्थापित किया है। इस दौरान पवन चौहान, कन्हैया त्रिवेदी, अभिषेक, सुभाष सैनी, मोमराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed