फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   valentine day two couples marry

लड़की की जिद के आगे झुकी पंचायत, प्रेमी से निकाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
valentine day two couples marry
ढबारसी (अमरोहा)। आखिरकार युवती की जिद के आगे गांव की पंचायत को झुकना पड़ा। दो बार चली पंचायत के बाद भी युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। बाद में पंचायत ने उसकी रजामंदी पर पुलिस की मौजूदगी में उसका निकाह प्रेमी युवक से करा दिया। इसके बाद परिजनों ने युवती को प्रेमी के साथ विदा कर दिया। प्रेमी युगल एक ही बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन

मामला आदमपुर थाना क्षेत्र का है। यहां की एक युवती का एक युवक से करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार सुबह युवती अपने प्रेमी युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी उसके पिता ने देख लिया। बेटी के मोबाइल पर डायल नंबर चेक किया तो नंबर उसके प्रेमी का निकला। इसके बाद परिजनों ने युवती की बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी। मौका पाकर युवती ने 112 डायल पुलिस को फोन कर अपनी जान बचाने की गुहार लगा दी। सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस और चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घटना की जानकारी करने बाद युवती और उसके परिजनों को समझा बुझाकर पुलिस लौट गई। साथ ही पुलिस ने परिजनों को हिदायत दी है कि युवती के साथ कोई घटना घटित न होने पाए अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद गुरुवार रात गांव में पंचायत बैठी। कोई नतीजा नहीं निकलने पर दूसरे दिन शुक्रवार सुबह भी पंचायत हुई, लेकिन युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। आखिर में पंचायत ने लड़की की इच्छा जानी। इसके बाद पंचायत ने मौलाना को बुलाकर दोनों का निकाह करा दिया। पुलिस की मौजूदगी में युवती को प्रेमी के साथ विदा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed