फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   vadic yagya

ऋषि बोधोत्सव पर्व के अवसर पर यज्ञ का आयोजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
vadic yagya
अमरोहा। प्रात: काल की शुभ बेला में आर्य समाज के प्रांगण में स्थित भव्य यज्ञशाला में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए आर्य जनों की उपस्थिति में वैदिक यज्ञ अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। यज्ञ मुंबई से पधारे आर्य जगत के सुप्रसिद्ध विद्वान चैतन्य गिरी के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ। जिसमें ईश्वर से समाज में सुख, शान्ति, समृद्धि, स्वास्थ्य, दीर्घायु, यश, वैभव एवं पर्यावरण की शुद्धि की कामना की गई ।
विज्ञापन

आर्य जगत के प्रखर विद्वान चैतन्य गिरी ने उपस्थित आर्य जनों के मंगलमय,सुखमय जीवन की कामना की और अपने आशीष वचनों के द्वारा आशीर्वाद से अभिसिंचित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान नत्थू सिंह आर्य, मन्त्री अभय आर्य, सुभाष दुआ, हरिओम अग्रवाल,करन सिंह यादव,अंकुर अग्रवाल,राजीव यादव,यशवंत सिंह, रोहित गोयल, सुनील कुमार, राजीव कुमार, सुख्खन सिंह यादव, देवेन्द्र सिंह, डा. जगत सिंह,संजीव कुमार रस्तोगी, देशराज खुराना, कौशल रस्तोगी, शिवम रस्तोगी आदि आर्य जन उपस्थित रहे।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed