फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uttarakhand youth going home from Noida on Diwali dies in road accident

Amroha News: दिवाली पर नोएडा से घर जा रहे उत्तराखंड के युवक की सड़क हादसे में मौत

Sat, 02 Nov 2024 03:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 02 Nov 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand youth going home from Noida on Diwali dies in road accident
रजबपुर(अमरोहा)। दिवाली पर नोएडा से घर जा रहे उत्तराखंड के पुष्कर सिंह बिष्ट (28) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हाईवे पर छुट्टा पशु से बचने के चक्कर में बाइक नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को घर ले गए। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मृतक पुष्कर सिंह बिष्ट उत्तराखंड जनपद के अल्मोड़ा जिले के जाख गांव के रहने वाले हरीश सिंह बिष्ट के बेटे थे। पुलिस के मुताबिक पुष्कर सिंह बिष्ट के परिवार में पत्नी गीता देवी के अलावा दो बेटे हैं। दो भाइयों में छोटे पुष्कर सिंह बिष्ट नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते थे। दिवाली के मौके पर पुष्कर सिंह बिष्ट बुधवार की शाम बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक रजबपुर थानाक्षेत्र में जोया टोल प्लाजा के पास पहुंची, तभी छुट्टा पशु से बचने के चक्कर में उनकी बाइक और नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पुष्कर सिंह बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पुष्कर सिंह बिष्ट को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य करने में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में मृतक के पिता हरीश सिंह बिष्ट की तहरीर पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम करने के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर परिजन शव को अपने घर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed