फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uttar Pradesh Congress Committee general secretary Sachin spoke against BJP government

कांग्रेस नेता सचिन का सरकार पर हमला: कहा- भाजपा को सबसे अधिक कांग्रेस से संकट, 'हल्ला बोल रैली' को बताया खतरा

Fri, 02 Sep 2022 09:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 02 Sep 2022 09:33 PM IST
सार

यूपी कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चार सितंबर को दिल्ली में कांग्रेस का आंदोलन है और ऐसे में सराकर ने षड्यंत्र के तहत नोटिस भेजा है। जिस पर 29 अगस्त की तारीख अंकित है, उसे 31 अगस्त को रिसीव कराया है और एक सितंबर को उपस्थित होने को कह रहे हैं।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Congress Committee general secretary Sachin spoke against BJP government
कांग्रेस नेता सचिन चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन चौधरी ने प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि मेरा सबसे बड़ा अवगुण एक कांग्रेसी होना है। चार सितंबर को दिल्ली में कांग्रेस का आंदोलन है और ऐसे में षड्यंत्र के तहत नोटिस भेजा है। जिस पर 29 अगस्त की तारीख अंकित है, उसे 31 अगस्त को रिसीव कराया है और एक सितंबर को उपस्थित होने को कह रहे हैं।

विज्ञापन

सचिन चौधरी ने आगे कहा कि यह कांग्रेस पार्टी के नेताओं को किसी भी तरीके से गिरफ्तार कर दिल्ली में चार सितंबर को होने वाली ‘हल्ला बोल’ रैली को बिगाड़ने की साजिश है। सरकार नहीं चाहती है कि मैं चुनाव लड़ूं, ताकि इनके लोग ही चुनाव लड़ें और जीतते रहे। आरोप लगाया है कि ऐसा इसलिए क्योंकि वह कांग्रेस से हैं और कांग्रेस ही सरकार की नीतियों का विरोध कर रही है। इसलिए उसे सबसे अधिक खतरा कांग्रेस और कांग्रेस से जुड़े लोगों से ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed