{"_id":"654a96d02b8165871509f174","slug":"utensil-market-shines-with-hope-of-good-business-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-8319-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अच्छे कारोबार की आस में चमका बर्तन बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अच्छे कारोबार की आस में चमका बर्तन बाजार
विज्ञापन
अमरोहा। रविवार को दीपावली का त्योहार है। इससे पहले शुक्रवार को धनतेरस मनाई जाएगी। बर्तन व्यापारियों को अच्छे काराेबार की उम्मीद है। इसलिए बर्तनों का बाजार पूरी तरह से सज गया है।
धनतेरस पर अधिकांश लोग स्टील, पीतल, तांबे के बर्तनों की खरीदारी करना शुभ मानते हैं। इसके चलते बर्तन बाजार में खासी रौनक बनी हुई है। अच्छी बात यह है कि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष बर्तनों के दामों में 5 से 10 फीसदी गिरावट आई है। स्टील बर्तनों में क्रिस्टल गैस चूल्हा, इंडक्शन चूल्हा और इंडक्शन कुकर छाए हुए हैं। वहीं, स्टील के आकर्षक पूजन थाल, सिल्वर टच डिजाइन के बर्तनों की भरमार है। श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर के समिति के अध्यक्ष पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि धनतेरस का त्योहार अबकी बार 10 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन नए बर्तन, मूर्तियां, गहने खरीदने का शगुन होता है।
इसमें महिलाएं अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ न कुछ जरूर खरीदती हैं। इसलिए पहले ही दुकानदारों ने तांबे का लोटा, गिलास, थाली, बाल्टी, भगोना, कुकर, पूजा थाली, कटोरी आदि बर्तनों का स्टाॅक कर दुकानों को सजा दिया गया है। बाजार कोट, गुजरी, कटरा बाजार और बड़ा बाजार में दुकानों पर रौनक बढ़ गई है। व्यापारियों के मुताबिक बर्तन बाजार से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
क्या कहते हैं व्यापारी
लोग बर्तनों के नए मॉडल देखने और पूछताछ करने आ रहे हैं। कुछ लोग खरीदारी भी कर रहे हैं। धनतेरस को लेकर इस बार कारोबार अच्छा होने की उम्मीद हैं। ग्राहकों ने बाजार से अपनी जरूरत के हिसाब से बर्तनों की खरीदारी शुरू कर दी है।
- शशि प्रकाश, बर्तन व्यापारी, बाजार गुजरी
-- -- -- -- -- -- -- -
अभी बाजार में ज्यादा उछाल नहीं आया है। पिछले साल के मुकाबले पांच से दस फीसदी की गिरावट है। धनतेरस पर बाजार बेहतर रहने की उम्मीद है। अबकी बार स्टील के बर्तनों का प्रचलन बढ़ा है। धनतेरस के लिए खरीदारी शुरू हो गई है। कोरोना काल के बाद पहली बार इस साल अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।
-नरेश कुमार गोला, बर्तन व्यापारी, प्रताप नगर
-- -- -- -- -- -- -- -
इस बार तांबे और पीतल के बर्तनों का फिर से चलन हुआ है। लोग इसकी मांग कर रहे हैं। तांबे के जग, गिलास ज्यादा बिक रहे हैं। पीतल के भगोने भी बिक रहे हैं। स्टील के कूकर की भी इस बार ज्यादा मांग है। डिनर सेट की भी डिमांड है। बाजार में पूजन की थाल भी फैंसी आई है।
- जुबैर अल्वी, बर्तन व्यापारी, बटवाल