फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Urea and NPK fertilizers should be made easily available.

Amroha News: यूरिया व एनपीके खाद आसानी से कराया जाए उपलब्ध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Urea and NPK fertilizers should be made easily available.
हसनपुर। भाकियू असली बैठक मंडी समिति प्रांगण में आयोजित की गई। इसमें पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष समरपाल सिंह ने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को एक हजार प्रतिमाह की पेंशन मिलती है, इस पेंशन राशि को बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए। आयुष्मान कार्ड बनाने की बुजुर्गों की न्यूनतम आयु 70 से घटाकर 60 वर्ष किया जाना चाहिए। मंडल महासचिव परम सिंह ने कहा कि यूरिया व एनपीके खाद तुरंत उपलब्ध कराया जाए। गेहूं की बुवाई चल रही है। ऐसे में खाद भरपूर होना चाहिए।

गोवर्धन सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के कर्मचारी बिना रीडिंग के ही बिल निकाल रहे हैं। जो गलत है। युवा वर्ग को नशा बर्बाद कर रहा है। इस पर रोक लगानी चाहिए। अध्यक्षता मुरारी लाल ने की व संचालन गोवर्धन सिंह ने किया। इस मौके पर परम सिंह, राहुल चौधरी, मोहम्मद उमर, मोहम्मद वसीम, मेवाराम, जगदीश, जय सिंह राणा, बुद्धन सिंह, महेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह ,राजपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed