फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uproar over woman's death, employees left the hospital

Amroha News: महिला की मौत पर हंगामा, अस्पताल छोड़ भागे कर्मचारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Uproar over woman's death, employees left the hospital
मंडी धनौरा। बाईपास मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा काटा। हंगामे को देखकर अस्पताल कर्मचारी वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत किया। अभी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

अमरोहा क्षेत्र के गांव हादीपुर निवासी धर्मवती पत्नी कैलाश उम्र 28 साल गर्भवती थी। परिजनों ने बुधवार की दोपहर डिलीवरी के लिए उसे बाईपास पर स्थित अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। दोपहर बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी के तत्काल बाद उसकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि धर्मवती की मौत अस्पताल में ही हो गई थी। लेकिन अस्पताल संचालक ने हालत गंभीर बताते हुए उसको मेरठ रेफर कर दिया। रास्ते में ही महिला की मौत की जानकारी परिजनों को हो गई। इधर महिला की मौत की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा काटा। हंगामा देखकर वहां मौजूद कर्मचारी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को शांत किया। थाना अध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि अभी इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बच्चा स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed