{"_id":"680fe3ec06512986f50f7a54","slug":"uproar-over-not-updating-aadhaar-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-138951-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आधार अपडेट न होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आधार अपडेट न होने पर हंगामा
Tue, 29 Apr 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)।
नगर के डाकघर में आधार कार्ड मशीन नहीं चलने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी आधार कार्ड न बनने पर लोगों ने हंगामा किया।
हसनपुर के मोहल्ला ग्रीन सिटी में डाकघर संचालित है। सोमवार सुबह को लोग डाकघर पर अपना आधार कार्ड अपडेट और बनवाने के लिए पहुंचे। लेकिन डाकघर पर आधार कार्ड अपडेट नहीं होने की बात सामने आई। कुछ ही देर में डाकघर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और वह आधार कार्ड न बनने पर हंगामा करने लगे।
आक्रोशित लोगों ने बताया कि वह पिछले कई दिनों से डाकघर के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन, न तो आधार कार्ड अपडेट हो रहे हैं, और न ही नए आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। सोहरका नवाबपुरा की मल्लो देवी ने बताया कि वह 11 दिन से आधार कार्ड संशोधन के लिए आ रही हैं, लेकिन काम नहीं हो पा रहा है। कभी मशीन खराब होने की बात तो कभी सर्वर डाउन होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया जाता है। उधर, हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
डाकघर प्रभारी चंद्रभान का कहना है कि दो कर्मचारी छुट्टी पर हैं और स्टाफ की कमी है। साथ ही आधार कार्ड बनाने की साइट नहीं चलने की वजह से काम नहीं हो पा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।