{"_id":"61673b89cdb2e3019a48d9d0","slug":"uproar-over-indecency-with-sister-of-bjp-leader-in-private-bus-gajraula-news-mbd4060858173","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस में भाजपा नेता की बहन संग अभद्रता पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी बस में भाजपा नेता की बहन संग अभद्रता पर हंगामा
विज्ञापन
गजरौला में भाजपा नेता की बहन के साथ अभद्रता को लेकर चौपला चौकी पर हंगामा करते लोगों को समझाते चौक?
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला। निजी बस में दिल्ली से लौट रही भाजपा नेता की बहन के साथ अभद्रता की गई। बहन के फोन करने पर उसका भाई अपने साथियों संग चौपला चौकी पर पहुंच गया। यहां काफी हंगामा किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे भाजपा नेता और उसके साथियों को समझा कर शांत किया। बस स्टाफ को पुलिस ने हिरासत में लिया।
नगर के एक मोहल्ला निवासी युवक भाजपा नेता है। वह एक जनप्रतिनिधि के यहां रहता है। बुधवार को उसकी बहन दिल्ली से गजरौला के लिए चली थी। वह निजी बस में सवार थी। उसका आरोप है कि बस में स्टाफ ने उसके साथ अभद्रता कर दी। जिस पर बस में युवती ने फोन कर अपने भाई को अभद्रता की जानकारी दी। पता लगते ही उसका भाई भाजपा नेता अपने साथ साथियों को लेकर चौपला चौकी पर पहुंच गया। बस स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के लिए चौकी पर काफी देर तक हंगामा किया। कुछ ही देर बाद जैसे बस चौपला पर पहुंची, जैसे ही तमाम लोग बस की तरफ दौड़े। पुलिस के होश उड़ गए। किसी तरह पुलिस ने हालात संभाले। बस स्टाफ को पुलिस ने हिरासत में लिया। थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
रोडवेज के रंग में दौड़ रही डग्गामार बस
गजरौला। जिस बस में भाजपा नेता की बहन संग अभद्रता करने का आरोप था, वह डग्गामार बस रोडवेज जैसे रंग में रंगी हुई थी। खास बात यह है कि बस पर रोडवेज भी लिखा था। लोगों में चर्चा है कि हाईवे पर बड़ी संख्या में डग्गामार बस रोडवेज के रंग में दौड़ रही हैं। परिवहन निगम और परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते डग्गामार बसों पर कोई नियंत्रण नहीं लग पा रहा है। संवाद