{"_id":"67745815095a1f7345022a0f","slug":"uproar-over-finding-remains-of-bovine-animal-in-saidpur-imma-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-131771-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सैदपुर इम्मा में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सैदपुर इम्मा में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर हंगामा
Wed, 01 Jan 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
क्षेत्र के गांव सैदपुर इम्मा के जंगल में गोवंशीय पशु का वध करने का मामला सामने आया। पशु के अवशेष मिलने पर भाकियू पदाधिकारियों व ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर शांत किया। पुलिस ने गांव के एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह मामला सोमवार रात थाना गांव सैदपुर इम्मा के जंगल का है। एक खेत में कुछ लोग गोवंशीय पशु का वध कर रहे थे। राहगीरों की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने इसकी जानकारी भाकियू पदाधिकारियों को दी। देखते ही देखते मौके पर भाकियू पदाधिकारी व ग्रामीण एकत्र होना शुरू हो गए।
भीड़ को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि उनकी बाइक मौके पर रह गई। मौके पर एक गोवंशीय पशु का सिर मिला जबकि उसके पैर बंधे हुए थे। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए अमरोहा नगर, मंडी धनौरा व रजबपुर पुलिस को भी बुला लिया गया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया। आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पशु चिकित्सक को बुला कर जांच कराई गई। बाद में अवशेष को जमीन में दबा दिया गया।
पुलिस की ओर से गांव निवासी शकील व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि कुछ संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।