फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uproar over breaking of visor of house on the way by truck in Amroha

Amroha: ट्रक से रास्ते में मकान का छज्जा टूटने पर चालक को कमरे में बंद किया, रिटायर सीओ के बेटे संग गाली-गलौज

Wed, 19 Oct 2022 10:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 19 Oct 2022 10:49 AM IST
सार

ट्रक सेवानिवृत्त सीओ के बेटे के बीज शोधन प्लांट से गेहूं का बीज लेकर जा रहा था। आरोप है कि सेवानिवृत्त सीओ के बेटे संग गाली-गलौज की गई। प्लांट के सुपरवाइजर व ठेकेदार के साथ मारपीट हुई।

विज्ञापन
Uproar over breaking of visor of house on the way by truck in Amroha
ट्रक से रास्ते में मकान का छज्जा टूटने पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गेहूं की बोरी लदे ट्रक से रास्ते में मकान का छज्जा टूट जाने पर मकान स्वामी ने ट्रक चालक को बंद कर उसकी पिटाई की। ट्रक सेवानिवृत्त सीओ के बेटे के बीज शोधन प्लांट से गेहूं का बीज लेकर जा रहा था। सूचना पाकर पहुंचे यूपी-112 और चौकी के पुलिसकर्मी ट्रक चालक व ट्रक को कब्जे में कर ले गए। इसके बाद मकान मालिक ने लोगों को बुला लिया। सेवानिवृत्त सीओ के बेटे संग गाली-गलौज की। प्लांट के सुपरवाइजर व ठेकेदार के साथ मारपीट की। प्लांट में आग लगाने की धमकी दी। पुलिस ने सुपरवाइजर व ठेकेदार को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र में ख्यालीपुर ढाल के निकट सेवानिवृत्त सीओ सुभाष काजला का फार्म है। जिसमें उनके बेटे विवेक काजला ने बीज शोधन प्लांट लगा रखा है। विवेक काजला प्लांट की देखभाल करने के साथ ही बाहर से धान और गेहूं का बीज मंगाकर उनको शोधन कर बाहर भेजते हैं। गजरौला निवासी चरन सिंह प्लांट का सुपरवाइजर है और कुदैना का राजेश भी प्लांट में ही काम करता है। मंगलवार की रात फार्म से बीजों को लाद कर एक ट्रक बाहर जा रहा था। ट्रक रास्ते किनारे एक मकान से निकल रहे छज्जे से छू जाने के कारण छज्जा टूट गया। इसके बाद मकान मालिक सहित अन्य लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


आरोप है कि एकत्र लोगों ने ट्रक चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे कमरे में बंद कर लिया। जिसकी जानकारी मिलने पर प्लांट में मौजूद विवेक काजला ने यूपी-112 को फोन कर सूचना दी। उधर, सूचना पाकर औद्योगिक चौकी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। ट्रक और चालक को चौकी लाए। इधर, आरोप है कि कुछ देर बाद लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने गाली गलौज करते हुए सीड प्लांट में आग लगाने की बात कही। इस बीच मौके पर पहुंचे विवेक काजला के साथ भी गाली-गलौज कर दी। सुपरवाइजर चरन सिंह व ठेकेदार राजेश के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी ली। पुलिस ने रात में ही चरन सिंह व राजेश को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी अरिहंत सिद्घार्थ का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed