फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uproar in post office due to Aadhaar not being updated

Amroha News: आधार अपडेट न होने पर डाकघर में हंगामा

Fri, 27 Jun 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 27 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Uproar in post office due to Aadhaar not being updated
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

नगर के ग्रीन सिटी कॉलोनी स्थित मुख्य डाकघर में आधार अपडेट सेवा बंद होने को लेकर विवाद हो गया। लोगों ने जमकर हंगामा हुआ। राष्ट्रीय मानवाधिकार व आरटीआई परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनदयाल यादव व पोस्टमास्टर के बीच जमकर नोकझोंक हुई।

अधिवक्ता दीनदयाल यादव ने कहा कि वह अपने दो बच्चों के आधार कार्ड संशोधन कराने के लिए बृहस्पतिवार को नगर के मुख्य डाकघर पर गए थे, जहां उन्हें पता चला की डाकघर में आधार अपडेट व बननेे का कार्य नहीं हो रहा है। मशीन बंद होने पर पोस्टमास्टर के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई। इस बीच अन्य लोग भी डाकघर पहुंचे और हंगामा करने लगे। इस बीच दीनदयाल ने डाकघर के कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आधार कार्ड संशोधन केंद्र की संख्या बढ़ाई जाए। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, सरफराज अली, जाकिर हुसैन, नीरज शर्मा, अनुपम त्यागी, अरुण त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed