फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uproar in Dhanaura; SP candidate alleges bogus voting

Amroha News: धनौरा में हंगामा, सपा प्रत्याशी ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Dhanaura; SP candidate alleges bogus voting
मंडी धनौरा। शिक्षक विधायक चुनाव के मतदान के दौरान शुक्रवार दोपहर मंडी धनौरा ब्लॉक कार्यालय पर हंगामा हो गया। सपा प्रत्याशी हाजी दानिश ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल और अन्य कार्यकर्ताओं से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। कार्यकर्ताओं ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। सपा प्रत्याशी ने पालिकाध्यक्ष समेत छह अन्य लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए ब्लॉक कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को मतदान हो रहा था। दोपहर करीब ढाई बजे हाजी दानिश पहुंचे और बूथ के अंदर भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी पर आपत्ति जताते हुए फर्जी मतदान का आरोप लगाया। इस पर कहासुनी शुरू हो गई। सूचना पर दोनों दलों के कार्यकर्ता पहुंच गए। इसके बाद प्रवीन अग्रवाल और हाजी दानिश के बीच विवाद बढ़ गया और हाथापाई की नौबत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस सपा प्रत्याशी को वहां से निकालकर उनके चुनाव कार्यालय ले गई। हाजी दानिश ने आरोप लगाया कि पुलिस-प्रशासन के संरक्षण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फर्जी मतदान कराया। उन्होंने पीठासीन अधिकारी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी से जांच की मांग की। तहरीर में पालिकाध्यक्ष समेत छह अन्य लोगों पर फर्जी मतदान कराने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed