फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uproar erupts during cremation cremation ground in Amroha; people attack each other with funeral pyre logs

श्मशान घाट पर मची भगदड़: अंतिम संस्कार के बीच दो पक्षों में मारपीट, चिता की लकड़ियों से एक-दूसरे पर किया हमला

Tue, 15 Sep 2026 03:10 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 15 Sep 2026 03:10 PM IST
सार

तिगरी गंगा धाम में अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने और चिता से लकड़ियां उठाकर हमला करने का आरोप है। घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

विज्ञापन
Uproar erupts during cremation cremation ground in Amroha; people attack each other with funeral pyre logs
तिगरी गंगा में अंतिम संस्कार के दाैरान मारपीट - फोटो : संवाद

विस्तार

तिगरी गंगा धाम में अंतिम संस्कार के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ लोगों ने चिता से लकड़ियां उठाकर एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इससे गंगा तट स्थित श्मशान घाट पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। अमरोहा नगर और फाजलपुर मोहल्ले के लोग तिगरी गंगा धाम में शवों का अंतिम संस्कार करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वहां मौजूद युवकों के दो गुटों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पहले दोनों पक्षों में बहस हुई और इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे चलने लगे। बाद में लाठी-डंडे भी निकल आए।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने चिता के पास रखी लकड़ियां उठाकर एक-दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया। इससे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी कुछ देर के लिए  प्रभावित हुई। मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

कुछ लोग विवाद से बचने के लिए इधर-उधर चले गए, जबकि कई लोग अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाने लगे। इसी दौरान किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उधर, मारपीट में पांच लोगों के घायल हुए हैं।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद कुछ देर तक घाट पर हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना की जानकारी मिलने के बाद गजरौला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि तिगरी घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान मारपीट की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed