{"_id":"6477a5841fc48ccc3e08e0e5","slug":"uproar-by-accusing-phc-in-charge-of-treating-drunk-jpnagar-news-c-15-1-161550-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पीएचसी प्रभारी पर नशे में इलाज करने का आरोप लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पीएचसी प्रभारी पर नशे में इलाज करने का आरोप लगाकर किया हंगामा
Thu, 01 Jun 2023 01:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
रहरा (अमरोहा)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटीपुरा के प्रभारी डाॅ. विजय कुमार पर मरीजों ने नशे की हालत में देखने का आरोप लगाया। उन्होंने हंगामा करते हुए डाक्टर पर लड़खड़ाते हुए चलने की भी बात की। अस्पताल में मेज पर शराब की बोतल भी रखी मिली। मरीजों के डाक्टर के खिलाफ जांच कराने की मांग की। बताते हैं कि यह वही डॉक्टर है जो कुछ दिन पूर्व धनौरा क्षेत्र में डीएम ने नशे की हालत में पकड़ा था। डॉक्टर पर कार्रवाई की गई थी।
बुधवार सुबह को जब मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटीपुरा पहुंचे तो वहां टेबिल पर शराब की बोतल रखी हुई थी। मरीजों का आरोप है कि पीएचसी प्रभारी डॉक्टर विजय कुमार एक कमरे में अलग बैठे हुए थे। उन्हें बुलाया गया तो वह नशे की हालत में थे। नशे की हालत में ही उन्होंने मरीजों को देखना शुरू कर दिया। कुछ मरीजों ने इस पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। डॉक्टर पर शराब के नशे में ड्यूटी करने आरोप लगाया। इसका वीडियो भी ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में डॉक्टर लड़खडाते हुए दिख रहे हैं। वायरल वीडियो और फोटो में स्वास्थ्य केंद्र में टेबल पर रखी शराब की बोतल और कुछ खाने का सामान रखा हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व धनौरा क्षेत्र के कमालपुर स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर विजय कुमार की तैनाती थी। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान डॉक्टर नशे की हालत में ड्यूटी पर मिले थे। तब डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। पीएचसी प्रभारी का कहना है कि उन पर लगे आरोप पूरी तरह गलत हैं।
मामला मेरी जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी के खिलाफ कानूनी और विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी। -डॉ. राजकुमार, एसीएमओ अमरोहा।