{"_id":"6acaaa1b5f1cad25920c7fdd","slug":"uproar-at-private-hospital-following-womans-death-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-175217-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: महिला की मौत के बाद निजी अस्पताल पर हंगामा
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। संभल के थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव उधमपुर की रहने वाली एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मौत के बाद मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बताते हैं कि संभल के गांव गांव उधमपुर निवासी चंद्रभान की पत्नी भागवती (35) का करीब 17 दिन पहले संभल के गवां स्थित एक अस्पताल में प्रसव हुआ था। प्रसव के दौरान उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और वे सुरक्षित घर चले गए थे।
बताया जा रहा है कि शनिवार को अचानक ससुराल में भागवती की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तुरंत हसनपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही उसके मायके पक्ष के लोग गांव ख्यालीपुर से तुरंत अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
मायके वालों ने मृतका के पति चंद्रभान पर बेटी का सही से उपचार न करवाने और लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। इस दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा भी हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
सीओ पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि यह पूरा मामला संभल जनपद से जुड़ा हुआ है। फिलहाल इस संबंध में हसनपुर थाने में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।