{"_id":"62363375a01af80dc36af270","slug":"uproar-after-ruckus-over-money-transaction-allegation-of-attempted-kidnapping-gajraula-news-mbd4220195148","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद हंगामा, अपहरण की कोशिश का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद हंगामा, अपहरण की कोशिश का आरोप
विज्ञापन
रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी के बाद हाथापाई की नौबत आई तो एक पक्ष ने 20 हजार रुपये के लिए बेटे के अपहरण की कोशिश का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। खाद गुर्जर चौराहा पर हंगामा की सूचना पाकर पुलिस पहुंची। घटना की जानकारी ली। पुलिस ने भीड़ में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया।
बिजनौर का एक युवक बैंकों से ऋण दिलाने का काम करता है, जबकि उसके परिचित गजरौला के बुध बाजार मोहल्ला निवासी ठेकेदार है। दोनों में पिछले कई साल से जान पहचान है। बकौल पुलिस बुध बाजार निवासी ने युवक से पांच हजार रुपये उधार लिए थे। इस तरह दोनों के बीच रुपयों के लेन देन का काम शुरू हो गया। कुछ दिन बाद बिजनौर का युवक घर पर जरूरत की बात कह दस हजार रुपये उधार ले गया। इसके बाद बुध बाजार निवासी ने युवक से 15 हजार रुपये अति आवश्यक कार्य बताते हुए उधार लिए। छह महीने बाद बिजनौर का युवक गजरौला निवासी से परिवार में जरूरी काम बताकर 20 हजार रुपये ले गया। सालों से दोनों के बीच लेनदेन चल रहा था। 20 हजार रुपये देने के कुछ दिनों बाद गजरौला निवासी ने अपनी रकम मांगी। कई बार तकाजा किया। यहीं से दोनों के बीच दरार पड़ने लगी।
शुक्रवार की सुबह बिजनौर निवासी युवक को गजरौला बुला लिया। यहां खादगुर्जर चौराहा पर रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई की नौबत आ गई। जिसके बाद लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। युवक को तलाश करते हुए परिजन भी आ गए। उसको अगवा करने की कोशिश का आरोप लगाया। पुलिस भीड़ में शामिल कई लोगों को थाने ले गई। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि अपहरण की कोशिश नहीं बल्कि रुपयों के लेनदेन का मामला था। दोनों ने आपस में मामला रफादफा कर लिया है।