फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uproar after death of woman after delivery in private hospital

निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के बाद हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Uproar after death of woman after delivery in private hospital
निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत के बाद हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गजरौला। दो बच्चों को जन्म देकर विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पतालकर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों का आक्रोश देख अस्पतालकर्मी भाग गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझाने की कोशिश की। पुलिस से परिजनों की नोकझोंक हुई। पुलिस पर भी अस्पतालकर्मियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मामला थाना क्षेत्र में कांकाठेर के निकट हाईवे किनारे एक निजी अस्पताल का है। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव शीतला सराय निवासी अरविंद ने अपनी पत्नी विमलेश को प्रसव पीड़ा के चलते शुक्रवार की शाम हाईवे किनारे कांकाठेर के निकट स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर ऑपरेशन से विमलेश ने दो बेटों को जन्म दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके चलते उसे ड्रिप दी गई। बताया जा रहा है कि ब्लड की पूर्ति के लिए लगाई गई ड्रिप को तेज कर दिया। इससे उसकी हालत में सुधार होने की बजाय और बिगड़ गई। कुछ ही देर में विमलेश ने दम तोड़ दिया। जिस पर परिजन भड़क गए। उन्होंने अस्पतालकर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची। हंगामा कर रहे मृतका के परिजनों को समझाने की कोशिश की। उनकी पुलिसकर्मियों से भी नोकझोंक हुई। पुलिस पर अस्पताल कर्मियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया। बाद में पुलिस ने परिजनों को समझा कर शांत किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसएसआई प्रेमपाल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कोट:
हाईवे किनारे कांकाठेर के निकट निजी अस्पताल में दो बच्चों को जन्म देने के बाद जच्चा की मौत का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण कुमार सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी मंडी धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed