{"_id":"5b7b1d0a42c792464f496607","slug":"uprise-the-waste-of-animal-on-one-phone-call-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में एक फोन पर उठेंगे पशुओं के अवशेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में एक फोन पर उठेंगे पशुओं के अवशेष
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पशुओं के अवशेष या गंदगी की शिकायत होने पर केवल एक कॉल पर निस्तरण किया जाएगा। बकरीद पर शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने के मकसद से नगर पालिका ने कंट्रोल रूम बना दिया हैं। कंट्रोल रूम में गंदगी की शिकायत पर पालिका के सफाई कर्मी मौके पर जाकर पशुओं के अवशेष और गंदगी का निपटारा करेंगे।
बकरीद के मौके पर शहर में साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत शहर के सभी प्रमुख रास्तों पर सफाई के अलावा पानी के भी इंतजाम रहेंगे। मस्जिदों को जाने वाले रास्तों पर चूना डलवाया जाएगा। साथ ही नालों के आसपास मच्छरनाशक दवाई का छिड़काव कराया जाएगा। रास्तों पर पशुओं के अवशेष और कूड़े के ढेरों से लोगों को परेशानी न हो इसके लिए नगर पालिका ने पांच कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। कंट्रोल रूम को फोन कर लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा। इनमें से एक नगर पालिका कार्यालय में स्थापित है। बाकी चार कंट्रोल रूम शहर के दूसरे क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी देखेंगे। कंट्रोल रूम के नंबरों की जानकारी लोगों को मस्जिदों से एनाउंस करवाकर दी जाएगी।
ईदुलजुहा से पहले प्रकाश की व्यवस्था कराए पालिकाः
ईदुलजुहा से पहले नगर के वार्डों में ठप पड़ी लाइटों की व्यवस्था को सुचारू करने की मांग मोमीन अंसार सभा के प्रदेश महामंत्री मोहम्मद यासिर अंसारी ने जिलाधिकारी से शिकायती पत्र सौंपकर की है। कहा है कि ईदुलजुहा के मौके पर वार्डों में बंद पड़ी लाइटों को ठीक कराने की मांग पहले भी की गई थी। इसके बावजूद नगर पालिका की लापरवाही के चलते अधिकतर लाइटें खराब पड़ी हैं। खराब लाइटों को बदलकर नई लेड लाइटस लगवाकर सभी वार्डां में प्रकाश की व्यवस्था को चाकचौबंद कराने की मांग की गई है।