फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: There is no other way, constable blows himself with service rifle at Amroha station

UP: 'मेरी बुजदिली न समझना...इसके अलावा रास्ता नहीं', अमरोहा स्टेशन पर सिपाही ने सर्विस रायफल से खुद को उड़ाया

Sat, 04 May 2024 10:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 04 May 2024 10:35 AM IST
सार

अमरोहा रेलवे स्टेशन पर पुलिस कांस्टेबल ने सरकारी रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। स्टेशन पर अचानक चली गोली से भगदड़ मच गई। इससे पहले सिपाही ने पुलिस ग्रुप पर मैसेज भेजा था। इसे पढ़कर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन
UP: There is no other way, constable blows himself with service rifle at Amroha station
आत्महत्या करने वाला सिपाही तैयब खान और जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा में शुक्रवार की शाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर बेंच पर बैठे सिपाही तैयब खान उर्फ सोनू (30) ने सर्विस राइफल से खुद को उड़ा लिया। जोया के मोहल्ला चौधरियान निवासी तैयब की बागपत में न्यायालय सुरक्षा में तैनाती थी। संभल के चुनाव में ड्यूटी लगने पर वह बुधवार को जोया स्थित घर आ गया था। घरेलू विवाद को सिपाही की आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। तैयब ने खुदकुशी से पहले पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक संदेश भी लिखा।

विज्ञापन

UP: There is no other way, constable blows himself with service rifle at Amroha station
अमरोहा में सिपाही की आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

जिसमें कहा है, जो मैं करने जा रहा हूं, मुझे माफ करना, उसे मेरी बुजदिली मत समझना, इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चर्चा है कि तैयब शुक्रवार शाम घर में किसी विवाद के बाद सर्विस रायफल लेकर बाहर निकला था। परिजनों ने तलाश किया लेकिन तैय्यब मिला नहीं। पत्नी व परिजनों ने कॉल की तो अपनी सही लोकेशन नहीं बताई। इस बीच रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म दो पर मौजूद लोगों ने बताया कि बेंच पर सादा कपड़ों में बैठे युवक ने एकाएक अपनी रायफल जबड़े से सटाकर गोली मार ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

UP: There is no other way, constable blows himself with service rifle at Amroha station
अमरोहा में सिपाही की आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

स्टेशन स्टाफ और पुलिस के पहुंचने तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सिपाही के बैच में साथ रहे जीआरपी के एक कांस्टेबल ने उसकी शिनाख्त की। एएसपी ने बताया कि तैयब 2015 बैच का सिपाही था। उसके पिता शौकीन अहमद नवंबर 2023 में सहारनपुर जनपद से इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए हैं। तैयब के बहनोई नासिर भी कांस्टेबल हैं।

विज्ञापन

UP: There is no other way, constable blows himself with service rifle at Amroha station
अमरोहा में सिपाही की आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

प्लेटफॉर्म पर सुनसान इलाके में किया सुसाइड
जहां पर सिपाही तैयब खान ने आत्महत्या की है, वह प्लेटफार्म नंबर दो का सुनसान इलाका है। यहां पर बहुत कम लोग जाते हैं। ये इलाका रेलवे स्टेशन के फ्लाईओवर से उतरने के बाद मुरादाबाद की तरफ है।

UP: There is no other way, constable blows himself with service rifle at Amroha station
अमरोहा में सिपाही की आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

प्लेटफाॅर्म नंबर दो की बेंच पर बैठने के बाद टांगों के बीच रायफल दबाकर चलाई गोली
पुलिस के मुताबिक, सिपाही तैयब खान ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचने के बाद बेंच पर बैठ गए थे। इसके बाद उन्होंने सर्विस रायफल को अपनी दोनों टांगों के बीच में दबा लिया और जबड़े से सटाकर गोली दाग ली। गोली चलने की सूचना पाकर जीआरपी, आरपीएफ और अमरोहा नगर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार व एसपी रेलवे आशुतोष शुक्ला ने घटनास्थल का मुआयना किया। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

UP: There is no other way, constable blows himself with service rifle at Amroha station
अमरोहा में सिपाही की आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

गोली चलते ही प्लेटफाॅर्म पर मौजूद लोगों में मची भगदड़ 
रेलवे स्टेशन पर सिपाही तैयब खान के द्वारा रायफल से आत्महत्या करने की घटना के बाद प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। तुरंत लोगों ने मामले की जानकारी जीआरपी और आरपीएफ को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed