फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Snake stopped traffic amroha, People said- it is dangerous, police and forest department rescued

UP: सांप ने रोक दिया इस जिले में ट्रैफिक.. लोग बोले- यह बड़ा खतरनाक, पुलिस और वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू

Thu, 27 Jun 2024 11:15 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 11:15 AM IST
सार

अमरोहा में एक सांप ने सड़क पर दौड़ रही गाड़ियों में अचानक ब्रेक लगवा दिया। दरअसल, सांप परिवहन निगम के संकेतक बोर्ड पर चढ़ गया था। चालकों की नजर पड़ी तो शोर मच गया। इसके बाद पुलिस और वन विभाग को बुलाया गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। 

विज्ञापन
UP: Snake stopped traffic amroha, People said- it is dangerous, police and forest department rescued
अमरोहा में दिखा सांप - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा के लकड़ा चौराहे पर परिवहन विभाग के संकेतक बोर्ड लंबा सांप चढ़ गया। लोगों की नजरें उस पर पड़ीं तो शोर मच गया। सांप को बोर्ड पर चढ़ता देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सड़क पर वाहनों के पहिए थम गए।

विज्ञापन


हालांकि, कुछ देर बाद वन विभाग की टीम वहां पहुंची और मशक्कत के बाद सांप को उतारा गया। नगर में बिजनौर रोड पर लकड़ा चौराहा है। यहीं पर परिवहन विभाग को संकेतक बोर्ड लगा हुआ है। बुधवार देर रात नौ बजे यहां से बड़ी संख्या में वाहन गुजर रहे थे।
विज्ञापन


तभी वहां से गुजर रहे कुछ राहगीरों की नजर अचानक बोर्ड पर चढ़ते लंबे सांप पर पड़ी। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उसकी वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। काफी देर तक सांप बोर्ड पर रेंगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सांप वाहनों पर न गिर जाए, ऐसे में उनके पहिए थम गए। मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस वहां पहुंच गई। बाद में उन्होंने वन विभाग को इसकी सूचना दी। वन कर्मी वहां पहुंची और काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा।


बार में रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ा। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि बोर्ड पर सांप चढ़ा हुआ है। टीम ने काफी प्रयास के बाद उसे पकड़ा। बताया कि यह सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का था। जो जहरीला होने के साथ तेज रफ्तार से चलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed