फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: School teacher put snake around his neck, wrote in the status... Khatron Ke Khiladi - Son with mother

UP: स्कूल टीचर ने गले में डाल सांप, स्टेटस में लिखा..खतरों के खिलाड़ी- मां के साथ बेटा; अब नहीं सूझ रहा जवाब

Wed, 20 Dec 2023 06:51 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 20 Dec 2023 06:51 PM IST
सार

स्कूल में सांप को गले में डालकर रील बनाने वाली महिला टीचर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। यह फोटो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। लोग भी इस पर कई प्रकार के कमेंट कर रहे हैं।  

विज्ञापन
UP: School teacher put snake around his neck, wrote in the status... Khatron Ke Khiladi - Son with mother
गजरौला में गले में सांप डाली शिक्षिका - फोटो : संवाद

विस्तार

अमरोहा में महिला टीचर को ड्यूटी के दौरान सांप को गले में डालकर रील बनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अधिकारियों ने जांच के आदेश देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। अब शिक्षिका को कोई जवाब नहीं सूझ रहा। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई।

विज्ञापन

 

इसमें दिखाई दे रहा है कि शिक्षिका ने गले में सांप डाल रखा है और बराबर में स्कूली बच्चे खड़े हैं। जांच के बाद फोटो गजरौला क्षेत्र के सुल्तानठेर स्थित संविलियन विद्यालय का निकला। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिक्षिका ने रील बनाने के चक्कर में बच्चों की जान से खिलवाड़ किया।

विज्ञापन

 

गले में सांप डाल कर शिक्षिका ने फोटो को स्टेटस में लगाते हुए लिखा ‘खतरों के खिलाड़ी, मां के साथ बेटा भी’। इसके बाद यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। लोग भी सोशल मीडिया पर फोटो देखकर तरह-तरह के कमेंट करने लगे। मामला शिक्षा विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में आया तो वह हैरत में रह गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका और प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। जल्द जवाब नहीं देने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दे दी गई है। कुछ महीने पहले ही खुंगावली की चार शिक्षिकाओं का रील बनाते सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। इससे विभाग की फजीहत हुई।


 

अब सांप गले में डाल एक और शिक्षिका ने फजीहत करा दी है। लोग सवाल कर रहे हैं कि शिक्षा के मंदिर में आखिर ऐसी हरकत करने की मन में भी कैसे आ जाती है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद का कहना है कि शिक्षिका व प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed