{"_id":"6332a565cbbb366bf50a34d7","slug":"up-policeman-slaps-youth-in-amroha-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा में यूपी पुलिस की दबंगई: बीच-चौराहे पर युवक को जड़े नौ थप्पड़, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा में यूपी पुलिस की दबंगई: बीच-चौराहे पर युवक को जड़े नौ थप्पड़, वीडियो वायरल
Tue, 27 Sep 2022 12:56 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:56 PM IST
सार
वायरल वीडियो में दरोगा ने युवक को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़े। यह वीडियो अमरोहा का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर दरोगा की दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गई है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में थप्पड़ मारते दरोगा
- फोटो : ANI
विस्तार
अमरोहा में उत्तर प्रदेश पुलिस की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां एक दरोगा ने बीच चौराहे पर एक युवक को ताबड़तोड़ नौ थप्पड़ जड़ दिए और गाली-गलौज की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
#WATCH उत्तर प्रदेश: अमरोहा में एक इंस्पेक्टर द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ है। (26.09) pic.twitter.com/lWlHcwTiWT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 27, 2022विज्ञापन
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बात सिर्फ इतनी थी कि बाइक सवार युवक ने निजी गाड़ी में बैठे दरोगा को बीच सड़क से उसे गाड़ी हटाने के लिए कह दिया था। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई, इस बीच युवक ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। इस बात से दरोगा आग बबूला हो गए और युवक को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। उधर, वीडियो वायरल होने के बाद थप्पड़बाज दरोगा के खिलाफ एसपी ने कार्रवाई की। दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया है।