फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Murder Case Yogesh was dragged after being hit by a car

UP: घुटने, पैर और कूल्हे... तोड़ डाले फिर कार से घसीटा गया; योगेश संग बर्बरता की सभी हदें पार कर दी गईं

Tue, 15 Apr 2025 09:39 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 15 Apr 2025 09:39 AM IST
सार

मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मनोज चौहान उसके भाई पूर्व ग्राम प्रधान राजवीर और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राजवीर व चार अज्ञात आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।

विज्ञापन
UP Murder Case Yogesh was dragged after being hit by a car
योगेश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्यारोपियों ने योगेश की हत्या करने में बर्बरता की सभी हदें पार कर दी थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। योगेश के घुटने, पैर, कूल्हे और हाथ बुरी तरह से तोड़ दिए गए थे। आरोपियों ने मृतक के पिता को भी लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा था। वहीं, कार से टक्कर मारने के बाद आरोपियों ने योगेश को काफी दूर तक घसीटा था। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार मनोज चौहान ने योगेश को घसीटने की बात कबूली है।

विज्ञापन

शनिवार रात फौंदापुर गांव निवासी योगेश की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई थी। उनके पिता जहेंद्र सिंह चौहान को मरणासन्न हालत में छोड़ा। बचाने आए उनके ताऊ नरेश सिंह के साथ भी मारपीट की गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मनोज चौहान उसके भाई पूर्व ग्राम प्रधान राजवीर और चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। मनोज को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। राजवीर व चार अज्ञात आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि आरोपियों की तलाश में सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन हाथ नहीं लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई और नाम भी आ रहे सामने
योगेश की हत्या करने में नामजद वारसाबाद गांव निवासी राजवीर व उसके भाई मनोज का सहयोग करने में कई अन्य नाम सामने आए हैं। पुलिस द्वारा अब तक की गई जांच में पता चला है कि कुछ युवक नगर के भी रहने वाले हैं। हत्या करने में उनकी संलिप्तता सामने आई है। पुख्ता सबूत मिलने पर उनको गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- UP: सास को भगा ले जाने वाले दामाद का बहनोई निशाने पर... इसलिए उस पर गहराया शक; दोनों परिवार ने जताई ये ख्वाहिश

विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ जाता तो बच जाती योगेश की जान
गजरौला। लाठी-डंडे व सरिये से पीटकर मौत के घाट उतारे गए योगेश की तलाश में पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। पुलिस का मानना है कि हाथ लग जाता तो जान नहीं जाती।

वारसाबाद निवासी मनोज चौहान ने भाई व पूर्व प्रधान राजवीर और चार साथियों के साथ मिलकर फौंदापुर गांव निवासी योगेश चौहान की शनिवार रात लाठी-डंडे व सरियों से पीटकर हत्या कर दी। उनके पिता जहेंद्र सिंह चौहान को भी अधमरा कर दिया। बचाने आए योगेश के ताऊ नरेश सिंह की भी आरोपियों ने पिटाई की। घटना की वजह शराब की दुकान पर हुई मारपीट बनी।

शनिवार को राजवीर की शराब की दुकान पर शराब की ओवररेटिंग को लेकर युवकों में कहासुनी के बाद राजवीर से मारपीट की गई थी। गांव में शराब की दुकान पर मारपीट होने की सूचना पर यूपी-112 भी मौके पर पहुंची थी। इसके बाद राजवीर थाने आया था। उसने पुलिस से युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि मारपीट करने वाले युवकों में उसने योगेश का भी नाम बताया था। राजवीर की शिकायत पर पुलिस गांव में गई थी। आरोपी युवकों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।

पुलिस ने योगेश सहित कई युवकों की तलाश में दबिश दी थी, लेकिन हाथ नहीं लगे। योगेश पुलिस के हाथ आ जाता तो उसकी जान बच जाती। - श्वेताभ भास्कर, सीओ

यह भी पढ़ें-
 एक और 'सौरभ' की हत्या: पत्नी संग रंगरलियां मना रहा था यूट्यूबर प्रेमी... मार डाला पति, शव के साथ किया ये सलूक

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed