फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Inspector grew close female constable police station, established relationship talking about marriage

UP: थाने में महिला कांस्टेबल से दरोगा ने बढ़ाई नजदीकी, शादी की बात कह बनाए संबंध, दो बार करवा दिया गर्भपात

Fri, 05 Jan 2024 10:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 05 Jan 2024 10:20 AM IST
सार

 

अमरोहा में  तैनात महिला सिपाही ने दरोगा के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। उसका आरोप है कि मुरादाबाद में तैनाती के दौरान दरोगा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी होने के बाद दरोगा ने उसका गर्भपात करवा दिया। इसके बाद उसके भाई और अन्य ने उसे धमकी भी दी। 

विज्ञापन
UP: Inspector grew close female constable police station, established relationship talking about marriage
मुरादाबाद पुलिस ने दर्ज किया केस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद के एक थाने में तैनाती के दौरान महिला कांस्टेबल से दरोगा ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस बीच दो बार गर्भवती होने पर महिला कांस्टेबल का गर्भपात करा दिया। अधिकारियों से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। वर्तमान में पीड़िता अमरोहा जिले में तैनात है। आरोपी दारोगा ने यहां आकर भी महिला कांस्टेबल के साथ मारपीट की। 

विज्ञापन


पुलिस में शिकायत करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दरोगा उसके भाई और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित महिला कांस्टेबल मूलरूप से अलीगढ़ जनपद की रहने वाली है। उसकी पहली तैनाती मुरादाबाद के एक थाने में हुई थी।
विज्ञापन


उसी थाने में तैनात दरोगा ललित चौधरी कांस्टेबल के पास पहुंचा और बात करने लगा। महिला कांस्टेबल जिस गांव की है दरोगा ने वहां अपनी ननिहाल बताई। ड्यूटी खत्म होने के बाद दरोगा महिला कांस्टेबल को अपने साथ कार में बैठा कर अपने कमरे पर ले गया और कांस्टेबल के साथ दुष्कर्म किया। बाद में अधिकारियों से शिकायत करने पर बदनामी का डर दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दरोगा ललित चौधरी ने महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा दिया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच महिला कांस्टेबल गर्भवती हो गई। दरोगा ने अपने साथ ले जाकर कांस्टेबल का अल्ट्रासाउंड कराया। इसके बाद उसे गर्भपात की दवा खिला दी। आरोप है कि दरोगा ललित चौधरी ने कांस्टेबल का दो बार गर्भपात कराया। 

जब महिला कांस्टेबल को दरोगा की हकीकत पता चली तो उसके होश उड़ गए। दरोगा ललित चौधरी शादीशुदा था। आरोप है कि 24 मई 2022 को दरोगा ललित चौधरी ने कांस्टेबल के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपी दारोगा ललित चौधरी के भाई परवीन ने भी महिला कांस्टेबल को जान से मारने की धमकी दी।

फिलहाल पीड़ित महिला कांस्टेबल की तैनाती अमरोहा जिले में है। उसने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की। जिससे नाराज होकर दरोगा अमरोहा आया और कांस्टेबल के साथ मारपीट की। जान से मारने की कोशिश की। शिकायत वापस लेने के लिए धमकाया। आरोप है कि 19 दिसंबर 2023 को महिला कांस्टेबल को पता चला कि वह फिर गर्भवती है।

पीड़िता कांस्टेबल ने यह बात दरोगा को बताई तो उसने दवाई खाकर गर्भपात करने के लिए दबाव बनाया। इतना ही नहीं आरोपी दरोगा महिला कांस्टेबल की अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी कुंवर अनुपम सिंह से की। उनके निर्देश पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी दारोगा ललित चौधरी उसके भाई परवीन और पत्नी रूपाली तोमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि महिला कांस्टेबल की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376, 323, 313, 504, 506 और एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

 

फोन कॉल से खुला आरोपी दरोगा की शादी का राज

कांस्टेबल का आरोप है कि एक दिन आरोपी दारोगा ललित चौधरी का फोन उसके पास था। तभी अचानक एक महिला का फोन कॉल आई। दोनों के बीच बातचीत हुई तो पता चला कि फोन करने वाली महिला ललित चौधरी की पत्नी रूपाली तोमर है। इसके बाद महिला कांस्टेबल ने आपबीती रूपाली तोमर को बताई थी।

 

महिला कांस्टेबल ने कर ली थी सगाई, तो दरोगा ने की थी पिटाई

पीड़ित महिला कांस्टेबल का आरोप है कि जब उसे दरोगा ललित चौधरी की शादी का पता उसे चला तो उसने अपनी शादी करने का मन बना लिया। इसके बाद वह अपने घर गई और अपनी सगाई करके मुरादाबाद वापस लौटी। जब यह बात दरोगा ललित चौधरी को पता चली तो उसने मारपीट की। कहा कि मुझसे बिना पूछे तूने सगाई क्यों की। तुझे मैं शादी करूंगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed