फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Four-year-old girl was bitten by dogs in Amroha, 24 hours ago the innocent child had taken her life

UP: अमरोहा में चार साल की बच्ची को कुत्तों ने नोचा, चौबीस घंटे पहले मासूम की ली थी जान, दहतश में लोग

Thu, 07 Mar 2024 11:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रजबपुर (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, रजबपुर (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 11:12 AM IST
सार

अमरोहा जिले में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चौबीस घंटे के भीतर कुत्तों ने दूसरी बच्ची को निशाना बनाया है। उसकी हालत गंभीर है। इससे पहले कुत्तों के हमले में एक बच्चे ने दम तोड़ दिया था। 

विज्ञापन
UP: Four-year-old girl was bitten by dogs in Amroha, 24 hours ago the innocent child had taken her life
अमरोहा में कुत्तों के हमले में जख्मी बच्ची - फोटो : संवाद

विस्तार

परचून की दुकान पर सामान लेने गई चार साल की मासूम को कुत्तों ने नोच कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है। तीन दिन पहले कूबी गांव के रहने वाले आठ वर्षीय शिव को कुत्तों ने नोचकर मार डाला था। कुत्तों के आतंक से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


जबपुर गांव में जमशेद का परिवार रहता है। उनकी चार साल की बेटी जारा बुधवार के दोपहर घर से थोड़ी दूर स्थित परचून की दुकान पर सामान लेने जा रही थी। तभी रास्ते में कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर लोगों ने कुत्तों को खदेड़ कर बच्ची को बचाया। सूचना मिलने ही परिजन मौके पर पहुंच गए और घायल बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया है। मालूम रहे कि तीन दिन पहले क्षेत्र के गांव कूबी में रहने वाले किसान के आठ वर्षी बेटे शिव को कुत्तों ने नोचकर मार डाला था। जिसके सदमे को उसकी चचेरी दादी बर्दाश्त नहीं कर पाईं और उनकी भी हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। क्षेत्र में लगातार कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों ने कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेंदुए ने अब बकरी को बनाया निवाला

जिले में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। लालपुर गांव में ग्रामीणों पर हमला करने के बाद अब तेंदुए ने ढाई किलोमीटर दूर निरयावली गांव में बकरी को निवाला बना लिया। तड़के घर के बाहर अवशेष देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

निरयाली गांव में कमल सिंह का परिवार रहता है। उन्होंने बकरी पाल रखी है। मंगलवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे। तभी तेंदुआ बकरी को उठा कर ले गया। बुधवार की सुबह ग्रामीण घरों से निकले तो बकरी के अवशेष मिले। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

ग्रामीणों ने तेंदुए के पंजे के निशान देखे। लगातार हो रहे हमलों को लेकर क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। मालूम रहे कि तीन दिन पहले लालापुर गांव में छह लोगों पर हमला किया था। निरयावली गांव लालपुर से केवल ढाई किलोमीटर दूर है। डीएफओ एसपी सिंह ने बताया कि क्षेत्र में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। वन विभाग के कर्मचारी गांव में ड्यूटी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed