फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Forgive me for what I am going to do, constable publicly shot himself after writing in group

UP: 'जो मैं करने जा रहा हूं... उसके लिए मुझे माफ करना', सिपाही का सुसाइड नोट पढ़कर पुलिस अफसर भी हैरान

Sat, 04 May 2024 11:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 04 May 2024 11:32 AM IST
सार

अमरोहा रेलवे स्टेशन पर सिपाही तैयब खान उर्फ सोनू (30) ने सर्विस राइफल से खुद को उड़ा लिया। जोया के मोहल्ला चौधरियान निवासी तैयब की बागपत में न्यायालय सुरक्षा में तैनाती थी। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
UP: Forgive me for what I am going to do, constable publicly shot himself after writing in group
अमरोहा में सिपाही तैयब खान ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिपाही तैयब खान ने आत्महत्या करने से पहले जो लिखा उसे पढ़ कर हर कोई अचंभित रह गया। आखिरी बार तैयब खान द्वारा पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में की गई पोस्ट को हर कोई वायरल करने लगा। जिसमें लिखा था कि जो मैं करने जा रहा हूं, उसके लिए मुझे माफ करना। उसे मेरी बुजदिली मत समझना, बस इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है...। 

विज्ञापन

UP: Forgive me for what I am going to do, constable publicly shot himself after writing in group
अमरोहा में सिपाही की आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

ये संदेश जिसने भी पढ़ा वह सन्न रह गया। घटना के बारे में सुना तो मौके की तरफ दौड़ पड़ा। कोई तैयब खान के सादगी भरे व्यवहार की तारीफ करने लगा तो कोई उनके आत्महत्या करने के गम में डूब गया। घटना के बाद पत्नी मुन्नी का रो-रो कर बुरा हाल है, तो वहीं पिता शौकीन अहमद और मां मेहनाज गम में डूब गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP: Forgive me for what I am going to do, constable publicly shot himself after writing in group
अमरोहा में सिपाही की आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

परिजनों के मुताबिक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर शौकीन अहमद मूलरूप से डिडौली कोतवाली क्षेत्र के रामनगर गांव के रहने वाले हैं। करीब दो महीने पहले ही पूरा परिवार जोया के मोहल्ला चौधरियान में आकर रहने लगा। शौकीन के बेटे तैयब खान बागपत में ही रहकर ड्यूटी करते थे, जबकि उनकी पत्नी मुन्नी जोया में ही रहती है। तैयब खान के परिवार में दो बेटे और दो बेटी है।

विज्ञापन

UP: Forgive me for what I am going to do, constable publicly shot himself after writing in group
अमरोहा में सिपाही की आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

पुलिस के मुताबिक, 2015 बैच के सिपाही तैयब खान की मुजफ्फरनगर निवासी मुन्नी से तीसरी शादी हुई थी। इससे पहले उनकी दो शादी हो चुकी थीं, दोनों ही पत्नियों से तलाक हो चुका है। संभल में चुनाव ड्यूटी करने के इरादे से तैयब खान बुधवार को अपने घर आए थे। लेकिन, करीब 48 घंटे के भीतर परिवार में ऐसा क्या हुआ जो तैयब खान को खुदकुशी करनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही सभी परिजन रेलवे स्टेशन स्थित घटनास्थल पर पहुंच गए। 

UP: Forgive me for what I am going to do, constable publicly shot himself after writing in group
अमरोहा में सिपाही की आत्महत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

उधर, डिडौली पुलिस भी तुरंत ही तैयब खान के जोया स्थित घर पर पहुंच गई। पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन भीतर से करीब एक घंटे तक किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला। इस दौरान घर में तैयब खान की माता मेहनाज मौजूद थीं। 

बहन सबा व अन्य परिजनों के घर पहुंचने के बाद दरवाजा खोला गया। जिसके बाद पुलिस ने जानकारी हासिल की। हालांकि, परिजन कुछ भी बताने को तैयार नहीं थे। देर रात तक मृतक तैयब खान के घर पर पुलिस मुस्तैद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed