{"_id":"614afe97500519240c1cc494","slug":"up-cm-yogi-adityanath-in-amroha-before-he-reach-bjp-workers-scuffle-for-sitting-on-chair-also-fight-with-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरोहा: सीएम के पहुंचने से पहले कुर्सी पर बैठने को लेकर भाजपाइयों का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरोहा: सीएम के पहुंचने से पहले कुर्सी पर बैठने को लेकर भाजपाइयों का हंगामा, पुलिस से नोकझोंक
Wed, 22 Sep 2021 03:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 22 Sep 2021 03:30 PM IST
सार
इस दौरान सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर अतुल प्रधान व अन्य पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इससे कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने पुलिस कर्मियो के खींचतान शुरू कर दी।
विज्ञापन
सीएम योगी की रैली पहुंचे लोग (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा में कुर्सी पर बैठने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ गए। जमकर हंगामा किया। पुलिस और भाजपाइयों के बीच खींचातानी हुई। डीएम ने मंच से एनाउंस कराकर शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। इस दौरान दस मिनट तक हंगामा की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
बुधवार को करीब तीन बजे अमरोहा आ रहे हैं। इस दौरन वह करीब 433 करोड़ की 31 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। सीएम की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगाए गए हैं। मंच से सटी डी गैलरी के पास पत्रकारों के बैठने के लिये व्यवस्था की गई थी। लेकिन तभी बढ़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता गैलरी में घुसने लगे।
विज्ञापन
इस दौरान सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर अतुल प्रधान व अन्य पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। इससे कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने पुलिस कर्मियो के खींचतान शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने सख्ती दिखाई तो अन्य कार्यकर्ता भी कुर्शियों से खड़े हो गए और पुलिस से भीड़ गए। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में खिंचतान हो गई। जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
पुलिस को धकियाते हुए भाजपा कार्यकर्ता कुर्सी पर बैठने लगे। तभी डीएम वीके त्रिपाठी ने मंच पर संबोधन कर रहे जयपाल सिंह से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। इसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ। वहीं, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के हस्तक्षेप के बाद कार्यकर्ता कुर्शियों पर बैठ गए। इस दौरान करीब दस मिनट तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।