फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: CM Yogi reached Moradabad and paid tribute to Sarvesh Singh

UP: सीएम योगी ने मुरादाबाद पहुंच सर्वेश सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा-पूर्व सांसद का योगदान स्मृतियों में रहेगा

Tue, 23 Apr 2024 04:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 23 Apr 2024 04:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे सर्वेश सिंह को उनके घर जाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोककुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। कहा कि पूर्व सांसद के योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता।  

विज्ञापन
UP: CM Yogi reached Moradabad and paid tribute to Sarvesh Singh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह के निधन पर दुख जताया - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमरोहा जनसभा करने के बाद मंगलवार दोपहर बाद मुरादाबाद के रतनूपुरा गांव पहुंचे। उन्होंने पूर्व सांसद और भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे कुंवर सर्वेश सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया। कहा कि मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद कुंवर सर्वेश सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं।

विज्ञापन


उनके संघर्ष और योगदान सदैव स्मृतियों में रहेंगे। कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने रहरा के प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कॉलेज में जनसभा के दौरान कहा कि पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है।यूपी के भी आठ जिले में मतदान हुआ।
विज्ञापन


पहले चरण के मतदान में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि फिर मोदी सरकार बनने वाली है। मोदी सरकार ने देश की तकदीर बदल दी है। देश के अंदर सुरक्षा का माहौल बदल दिया है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश के अंदर आतंकी वारदात होते थे। बम विस्फोट से लोग भयभीत रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब पाकिस्तान देता है सफाई

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर आतंकवाद का खात्मा कर दिया गया। अब देश में कही पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है कि उसका इसमें कोई हाथ नहीं है। कांग्रेस के समय आतंकी की घटनाएं आए दिन होती थी।


इसको कारण कांग्रेस नेताओं का आंख और कान बंद कर देना था। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने हमेशा अपराधियों का साथ दिया। उन्होंने अयोध्या और काशी मंदिर को तोड़ने वाले आतंकियों के मुकदमों को वापस लेने का काम किया।

गरीबों के लिए कल्याणकारी योजना

सीएम ने कहा कि आज अमरोहा लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। हाईवे और एक्सप्रेस वे कैसे होते हैं यह अमरोहावासियों से बेहतर कौन जान सकता है। अब यहां से दिल्ली की दूरी दो घंटे में  तय होती है। प्रदेश और केंद्र सरकार गरीबों के लिए कल्याणकारी योजना चला रही है। कांग्रेस ने 1970 में गरीबी हटाओ का नारा दिया था। गरीबी तो नहीं हटी लेकिन एक एक परिवार को देश को लूटने की छूट मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed