फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   up chunav men pratyashi utaregi bkms

यूपी चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी भाकिमसं

Mon, 19 Sep 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 19 Sep 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
up chunav men pratyashi utaregi bkms
बीएम ‌िससिंह
अगर प्रदेश में किसान पार्टी की सरकार बनेगी, तभी उनका फायदा होगा। संगठन इस बार विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगा। किसान अन्य पार्टियों के बहकावे में आने की बजाय चुनाव में किसान पार्टी के प्रत्याशी को विजयी बनाने का कार्य करें। 
विज्ञापन



नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा अल्यारपुर में किसान महापंचायत के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि यूूपी में सरकार बनेगी तो कर्ज माफ कर देंगे। मैं चुनौती देता हूं राहुल गांधी को। अगर दस मिनट में कर्ज माफ कर दें तो हम किसान पार्टी तुरंत बंद कर दें।
विज्ञापन


90 फीसदी किसान केंद्र सरकार से ऋण लेता है। इसलिए यूपी में कांग्रेस की सरकार बन भी गई तो वह माफ नहीं होगा। केवल किसानों को बेवकूफ बना रहे हैं। मोदी जी ने किसानों के लिए क्या किया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि 350 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का रेट देंगे, क्या उन्होंने दिया, नहीं ना। बसपा सरकार भी ऐसे ही चुनावी तीर चलाती है, मगर लाभ किसानों को नहीं मिलता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक प्रदेश में किसान पार्टी की सरकार नहीं बनेगी तब तक उसका भला नहीं हो सकता।

इसलिए संगठन विस चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगा। प्रदेश अध्यक्ष स्वामी ओमवेश चुनाव लड़ेंगे भी और लड़वाएंगे भी। बिजनौर की घटना पर उन्होंने कहा कि कानून को अपना काम करने दो।
 किसी एक को नहीं, बल्कि कोई भी। हरेक को हिंदुस्तानी एक नजर से देखो। 

नौगावां क्षेत्र से स. जगजीत सिंह बने प्रत्याशी 
अमरोहा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने रविवार को रैली के दौरान जनपद की एक विधानसभा से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीएम सिंह ने कौराला गांव के रहने वाले सरदार जगजीत सिंह को नौगावां सादात विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि अन्य विस के प्रत्याशियों के पत्ते अभी नहीं खोले हैं।



सरदार वीएम सिंह का किया स्वागत
गजरौला। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह का रविवार दोपहर रमाबाई डिग्री कॉलेज के पास पदाधिकारियों और किसानों ने स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरोहा के गांव नन्हेड़ा में महापंचायत को संबोधित करने जा रहे थे। इस दौरान वह पदाधिकारियों और किसानों के साथ भानपुर फाटक तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। इस अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जोरावर सिंह, स्वामी ओमवेश, हुकुम सिंह, प्रेम सिंह सैनी, डालचंद सिंह, गजराम सिंह, चमन सिंह, शिवराज सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed