फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Board: This time a set of question papers will be kept reserved for emergencies as well.

यूपी बोर्ड : इस बार इमरजेंसी के लिए भी रिजर्व रखा जाएगा प्रश्न पत्रों का सेट

Fri, 13 Feb 2026 11:52 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
UP Board: This time a set of question papers will be kept reserved for emergencies as well.
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर कई बड़े बदलाव किए गए हैं। एक तरफ जहां उत्तरपुस्तिका के हर पन्ने पर रोल नंबर देखना होगा तो वहीं इस बार इमरजेंसी के लिए प्रश्न पत्र का एक सेट रिजर्व रखा जाएगा और उसके लॉकर की चाबी थानेदार के पास होगी। आपात स्थिति में ही रिजर्व प्रश्न पत्र वाले लॉकर को खोला जाएगा। इसके अलावा प्रश्न पत्र वाली हर अलमारी के खुलने और बंद होने का रिकॉर्ड लोक बुक में रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके लिए सभी कैमरे नाइट विजन होंगे।
विज्ञापन


जिले में हाईस्कूल व इंटर में लिखित परीक्षाएं निर्धारित 68 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से शुरू होंगी और 12 मार्च तक चलेंगी। इस परीक्षा में हाईस्कूल के 28583 व इंटर के 24694 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाकर कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई है। सभी परीक्षा केंद्रों को जिले व राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से ऑनलाइन जोड़ा गया है। बोर्ड परीक्षा ने पेपर लीक की आशंका पर तेजी से निर्णय लेते हुए जिलों में पेपर के सेट बदल दिए गए और परीक्षा सकुशल कराई गई। ऐसी स्थितियों के लिए इस साल बोर्ड ने पहले से तैयारी कर ली है। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने ब ताया कि हर परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूप में लोहे की चार डबल लॉक अलमारियां रखवाई जाएंगी। दो में पहली और दूसरी पाली की परीक्षाओं के मुख्य पेपर सेट तिथिवार रखे जाएंगे। तीसरी में पेपर के बाद बचे प्रश्नपत्र और बंडल स्लिप सुरक्षित रखी जाएगी। चौथी अलमारी आपात स्थिति के लिए होगी। इसमें प्रश्नपत्र के रिजर्व सेट रखे जाएंगे। इसके एक लॉक की चाभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक के पास होगी। डबल लॉक के दूसरे ताले की चाभी क्षेत्रीय थानेदार के पास रहेगी। आपात स्थिति में थानेदार या उनके द्वारा नामित मातहत ही इस चाभी से अलमारी का ताला खोलेगा। इसके अलावा हर अलमारी के खुलने और बंद होने का रिकार्ड लॉगबुक में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed