फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Board: Students can correct errors in their exam forms until the 25th.

यूपी बोर्ड: परीक्षा फॉर्म की त्रुटियों को 25 तक सुधार सकेंगे विद्यार्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Students can correct errors in their exam forms until the 25th.
अमरोहा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत देते हुए फॉर्म में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए एक और अवसर दिया है। अब अभ्यर्थी अपने पंजीकरण और परीक्षा फॉर्म की गलतियों को 25 जनवरी तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से सुधार सकते हैं।
विज्ञापन


डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि यह सुधार प्रक्रिया कक्षा नौ और 11 के पंजीकरण फॉर्म तथा कक्षा 10 और 12 के बोर्ड परीक्षा फॉर्म दोनों पर लागू होगी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में छात्र अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, विषय संयोजन, लिंग, विद्यालय का नाम आदि में हुई गलतियों को विद्यालय प्रशासन की मदद से सही करा सकते हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से सत्यापन के बाद ही इन सुधारों को अंतिम रूप दिया जाएगा। त्रुटिपूर्ण फॉर्म की वजह से कई बार विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड या रिजल्ट में समस्या उत्पन्न होती है, इसलिए सभी विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने स्तर से सभी फॉर्मों की जांच कर त्रुटियां अवश्य सुधारें।
विज्ञापन

इस बार जिले में करीब 51277 छात्र-छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों से अंतिम तिथि से पहले सुधार कार्य पूर्ण कराने को कहा है, ताकि परीक्षा की तैयारियों में किसी तरह की बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed