{"_id":"67b64b12e9581486aa09a31b","slug":"up-board-question-papers-will-be-kept-in-double-lock-will-be-taken-out-one-hour-before-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-134638-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : डबल लॉक में रखे जाएंगे \nप्रश्नपत्र, एक घंटे पहले निकाले जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : डबल लॉक में रखे जाएंगे प्रश्नपत्र, एक घंटे पहले निकाले जाएंगे
Thu, 20 Feb 2025 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 20 Feb 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। एक दिन पहले मंगवलार को हुई बैठक के दौरान जोन, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत भी करा दिया गया है। परीक्षा के केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था भी अभेद्य बनाई गई है। स्ट्रांग रूम के सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे क्रियाशील रहेंगे। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम की चाभी भी स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा का समय जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम भी पूरा किया जा रहा है। जिले में बनाए गए कंट्रोल रूम से परीक्षा की सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम भी सातों दिन आैर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। जहां डबल लॉक की अलमारी में प्रश्नपत्रों सुरक्षित रखा जाएगा।
स्ट्रांग रूम को स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं बाह्य केंद्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में परीक्षा शुरू होने के अधिकतम एक घंटा पहले खोला जाएगा तथा परीक्षा समाप्ति के अधिकतम एक घंटे बाद सील करना होगा। केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही स्ट्रांग रूम में रखी अलमारी को खोला जा सकेगा। जिसका विवरण में वहां रजिस्टर में भी दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
डबल लाॅक अलमारी के एक लाॅक की चाभी केंद्र व्यवस्थापक के पास दूसरे लाॅक की चाभी बाहय केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट को प्रतिदिन परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना होगा।