{"_id":"673d0cf0b4039847a70070e4","slug":"up-board-exam-schedule-released-waiting-for-center-determination-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-129479-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : परीक्षा कार्यक्रम जारी, केंद्र निर्धारण का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : परीक्षा कार्यक्रम जारी, केंद्र निर्धारण का इंतजार
Wed, 20 Nov 2024 03:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए तैयारियों का दौर जारी है। परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। हालांकि, अभी केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। जिले में 56 प्रस्तावित केंद्रों के लिए आपत्तियां मांगी गई हैं। इनका 23 नवंबर तक निस्तारण होगा। परीक्षा के लिए 51049 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की और से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी, जो 12 मार्च को संपन्न होंगी। इससे पहले ही बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगा हुआ है। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया भी चल रही है। जिले में 56 प्रस्तावित केंद्रों के लिए 38 आपत्तियां दर्ज की गई थी। जिनका निस्तारण 23 नवंबर तक किया जाना है। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। वहीं, इस बार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 51049 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। पिछले साल की तुलना में इस बार 2334 कम पंजीकरण हुए हैं। वहीं परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के साथ ही छात्र-छात्राएं भी परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं।