{"_id":"641374ee9dfcb3302f01864a","slug":"up-board-evaluation-of-answer-sheets-from-tomorrow-preparations-speed-up-jpnagar-news-c-15-1-86788-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : कल से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : कल से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन, तैयारियां तेज
Fri, 17 Mar 2023 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि सुंदर लिखावट पर अभ्यर्थियों को एक अंक अतिरिक्त दिया जाए। इसका उल्लेख परीक्षक उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर करेंगे और प्राप्तांक में उन्हें गुड हैंडराइटिंग यानी जीएचडब्लू लिखते हुए एक अंक प्रदान करेंगे।डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में राजकीय इंटर कॉलेज, आईएम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू इंटर कॉलेज और एकेके इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इन चार केंद्रों पर 455738 कॉपियों का मूल्यांकन किया जाएगा। जेएस इंटर कॉलेज औश्र एकेके इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी, जबकि जीआईसी और आईएम इंटर कॉलेज में इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चारों केंद्रों पर कुल 1619 परीक्षक कांपी जाचेंगे। 18 मार्च कल से मूल्यांकन शुरू होगा। मूल्यांकन में सवालों के उत्तर पर अंकों का आवंटन कैसे होगा। हर उप प्रधान परीक्षक 17 मार्च के प्रशिक्षण में 20 उत्तर पुस्तिका जांचेगा। ये आदर्श उत्तर पुस्तिका 18 मार्च को अपने बैच के सहायक परीक्षकों को दिखाएगा।
पहले दिन हर परीक्षक जांचेगा पांच कॉपी
बोर्ड ने परीक्षकों द्वारा प्रतिदिन जांची जाने वाली उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या तय कर दी है। बताया गया कि पहले हर सहायक परीक्षक को जांचने के लिए मात्र पांच कॉपी दी जाएंगी। इसके बाद रोजाना हाईस्कूल के परीक्षक को अधिकतम 50 उत्तर पुस्तिका और इंटर के परीक्षा को अधिकतम 45 उत्तर पुस्तिका जांचने को दी जाएंगी। मूल्यांकन का समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे निर्धारित है। कोई भी परीक्षक शाम पांच बजे से पहले मूल्यांकन केंद्र नहीं छोड़ेगा। मूल्यांकन में ये सबसे बड़ा बदलाव है। बताया गया कि शासन के प्रमुख सचिव प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक हर मूल्यांकन केंद्र के उपनियंत्रक से सीधा संवाद करेंगे। प्रमुख सचिव रोजाना मूल्यांकन, परीक्षकों से संबंधित जानकारी लेंगे। मूल्यांकन में ढील मिलने पर हाथ के हाथ कार्रवाई होगी। डीआईओएस हर मूल्यांकन केंद्र का लगातार निरीक्षण करते रहेंगे। कक्षों में जाकर जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं का रैंडम निरीक्षण करेंगे। मूल्यांकन से नदारद रहने वाले परीक्षकों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।