{"_id":"6903cfd280c69b13b307759d","slug":"up-board-error-correction-can-now-be-done-till-november-5-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-150622-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : अब पांच नवंबर तक करा सकेंगे त्रुटि संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : अब पांच नवंबर तक करा सकेंगे त्रुटि संशोधन
Fri, 31 Oct 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Fri, 31 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण में हुई त्रुटियों के संशोधन के लिए अब और समय दिया गया है। विद्यार्थी पांच नवंबर तक माध्यमिक विभाग की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपने विवरण संशोधित कर सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड परीक्षा के आवेदन व पंजीकरण का काम भी पूरा हो चुका है। आवेदन के समय शैक्षिक अभिलेखों में रह गई त्रुटि की संभावना को देखते हुए बोर्ड उसमें सुधार का मौका दिया गया था लेकिन इसके बाद बोर्ड ने त्रुटि संशोधन कराने को समय फिर से बढ़ा दिया है। शैक्षिक अभिलेखों में त्रुटि रह जाने के कारण विद्यार्थियों को बाद में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शैक्षिक सत्र 2025-26 (परीक्षा वर्ष 2027) के लिए कक्षा नौ व 11 के अग्रिम पंजीकरण में भी कई स्कूलों द्वारा विद्यार्थियों का विवरण गलत अपलोड किए जाने की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। कक्षा नौ व 11 के पंजीकरण में नाम, माता-पिता का नाम, विषय-वर्ग, लिंग, जाति, जन्मतिथि, फोटो और कक्षा 11 के पंजीकरण में हाईस्कूल अनुक्रमांक जैसी त्रुटियों में संशोधन के लिए 28 अक्तूबर से पांच नवंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक वेबसाइट खोल दी गई है। डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि अगर किसी परीक्षार्थियों के अभिलेखों में संशोधन होना है, तो वह निर्धारित समय तक करा सकता है।