फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Board compartment exam will be held on 20th

Amroha News: बीस को होगी यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
UP Board compartment exam will be held on 20th
अमरोहा। यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट की परीक्षा 20 जुलाई को होगी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में होगा। परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर के कुल 466 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा जिला मुख्यालय पर राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित होंगी। परीक्षा के दाैरान केंद्र में इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में कम अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को अंक सुधार करने का मौका दिया गया था। इसके लिए 31 मई तक कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन मांगे गए थे। जिले में कुल 466 छात्र-छात्राओं ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया था। जिसमें हाईस्कूल के 237 व इंटर के 229 परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड 20 जुलाई को कंपार्टमेंट के लिए परीक्षा का आयोजन करा रहा है। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा में पूर्ण सख्ती बरती जाएगी। परीक्षा का आयोजन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। परीक्षा केंद्र के बाहर भीड़ नहीं लग सकेगी।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र स्ट्रांग रूम की डबल लॉक की अलमारी में रखे जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक, अध्यापकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों के अतिरिक्त कोई भी वाह्य व्यक्ति प्रवेश नहीं पा सकेगा। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस, पेजर आदि के ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। हाईस्कूल की परीक्षा पहली पाली में सुबह में सुबह 8 से 11.15 बजे तक व इंटर की परीक्षा दोपहर दो से सवा पांच बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed