फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Assembly Elections Swatantra Dev Singh said lord ram stayed in tents for 26 years due to SP BSP and Congress

यूपी विधानसभा चुनाव: स्वतंत्र देव सिंह बोले- सपा-बसपा और कांग्रेस के कारण 26 साल टेंट में रहे आराध्य देव

Mon, 07 Feb 2022 03:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरोहा Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 07 Feb 2022 03:46 PM IST
सार

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वोट राष्ट्र के नाम पर और राष्ट्र के विकास के नाम पर डालना चाहिए। जातिवाद के नाम पर वोट देकर क्या करेंगे, 15 साल तक अखिलेश और मायावती ने उत्तर प्रदेश में राज किया। इन सरकारों में खुलेआम अपराध हुए और लोगों को जीना हराम हो गया था।

विज्ञापन
UP Assembly Elections Swatantra Dev Singh said lord ram stayed in tents for 26 years due to SP BSP and Congress
स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस के कारण 26 साल तक हमारे आराध्य देव टेंट में रहे। सपा के लोगों ने राम भक्तों पर गोलियां चलाई थीं। कांग्रेसियों ने राम का अस्तित्व नहीं है यह कहते हुए हलफनामा पेश किया था। लेकिन आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।

विज्ञापन


वह नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र के गांव चांदनगर में पार्टी प्रत्याशी देवेंद्र नागपाल के समर्थन में जन चौपाल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश और मायावती के राज्य में सरेआम महिला शिक्षक और डॉक्टर को उठाकर ले जाते थे। कोई पूछने वाला नहीं होता था। लेकिन आज योगी सरकार में कोई डॉक्टर को उठाकर देखे। सपा सरकार में रोज दंगे, रोज अराजकता, रोज फसाद, महिलाओं बेटियों का जीना हराम कर दिया था। आज योगी शासन में सभी सुरक्षित हैं। रात में भी बेटी-मां शादी समारोह से घर पहुंच सकती हैं। रास्ते में कोई उन्हें छेड़ने ही हिम्मत नहीं दिखा सकता है।
विज्ञापन


 

आजम खां कहते हैं मैं आ रहा हूं... किस लिए आ रहे हैं

कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं मैं आ रहा हूं...आजम खां कहते हैं मैं आ रहा हूं... किस लिए आ रहे हैं। योगी सरकार ने जिन गुंडे-बदमाशों को जेल में बंद किया था उन्हें छोड़ने आ रहे हैं या राम मंदिर का निर्माण रोकने आ रहे हैं। सरदार पटेल या चौधरी चरण सिंह की मूर्ति को हटाकर जिन्ना की मूर्ति लगाने आ रहे हैं। सपा शासन में एक सप्ताह में चार दंगे होते थे। लेकिन योगी सरकार कि पांच सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ है।

 

 

आपके वोट के कारण कश्मीर में बम नहीं फेंके जाते

कहा कि आपका मतदान ना होता तो आज राम मंदिर का निर्माण ना होता। आपके वोट के कारण कश्मीर में बम नहीं फेंके जाते हैं, सेना के ऊपर पत्थर नहीं फेंके जाते हैं। अब वहां से महिलाएं और पुरुष सेना का सम्मान करते हैं। फूलों की वर्षा करते हैं। आप के मतदान के कारण मुस्लिम महिलाओं को सम्मान मिला और तीन तलाक समाप्त हुआ। आप जिसके हाथ में राज्य सौंपने जा रहे हैं उसकी कल्पना करिए। जिस दिन योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे, उस दिन छोटे-बड़े गुंडे बदमाश जो प्रदेश में बचे हैं, वह शाम तक बोरिया-बिस्तर बांधकर पलायन कर जाएंगे।

 

 

विज्ञापन

लक्ष्मी जी कभी साइकिल पर बैठकर नहीं आती हैं
तंज कसते हुए कहा कि लक्ष्मी जी कभी साइकिल पर बैठकर नहीं आती हैं, कभी हाथी पर बैठकर नहीं आतीं, कभी पंजे पर बैठकर नहीं आती हैं। लक्ष्मी कमल में बैठकर आती हैं।
 

 

पहले बिजली का तार पकड़ते थे तो करंट नहीं आता था

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पांच साल पहले क्षेत्र के लोग चारपाई पर बैठकर दिनभर पंखा हिलाते थे, बिजली नहीं आती थी। बिजली का तार पकड़ते थे तो करंट नहीं आता था। बिजली का बिल पकड़ते थे तो करंट जरूर आता था। थका-हारा किसान जब घर पहुंचता था तो बीवी-बच्चों का शक्ल नहीं दे पाता था। इसलिए दस रोटियों की बजाय दो रोटी खाता था। योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद 24 घंटे लाइट दी गई है। किसान दो रोटी की बजाय 10 रोटी खा लेता है। सरेआम कुंडल लूट ले रहे थे, तो रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी। घर के सामने से ट्रैक्टर चोरी कर लेते थे और मेरठ में काट दिया जाता था। इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी। लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होती थी तो भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होती थी। अगर किसी दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज कर ली, तो रामपुर से मियां जान का फोन आ जाता था। लेकिन योगी शासन आने के बाद चोर खेत से फावड़ा चोरी करने के लिए सोचता है।

 

 

अब कांवड़ियों पर होती है पुष्पों की वर्षा

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पहले सरकारों में कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगता था, डीजे पर प्रतिबंध लगता था। लेकिन योगी सरकार में कांवड़ियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से पुष्पों की वर्षा की जाती है। लोग जातिवाद की बात करते हैं, लोग क्षेत्रवाद की बात करते हैं, परिवारवाद की बात करते हैं, वंशवाद की बात करते हैं, गोत्रवाद की बात करते हैं। लेकिन जाति और गोत्रवाद के नाम पर वोट नहीं डालना चाहिए। वोट राष्ट्र के नाम पर और राष्ट्र के विकास के नाम पर डालना चाहिए। जातिवाद के नाम पर वोट देकर क्या करेंगे, 15 साल तक अखिलेश और मायावती ने उत्तर प्रदेश में राज किया। इन सरकारों में खुलेआम अपराध हुए और लोगों को जीना हराम हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed