फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Artist creates picture with charcoal to show support for Team India ahead of match against Pakistan

India Vs Pak: यूपी के चित्रकार ने कोयले से तस्वीर बना टीम इंडिया को दिया समर्थन, दोनों कप्तानों के चित्र उकेरे

Sat, 14 Oct 2023 04:06 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 14 Oct 2023 04:06 PM IST
सार

अमरोहा कि चित्रकार ने भारतीय टीम को अपना समर्थन जताने के लिए दीवार पर कोयले से दोनों टीमों के कप्तानों का चित्र तैयार किया है। उन्होंने कहा कि लोगों के जोश को देखते हुए उन्होंने 15 फीट का चित्र तैयार किया है। 

विज्ञापन
UP Artist creates picture with charcoal to show support for Team India ahead of match against Pakistan
अमरोहा के चित्रकार ने तैयार किए कप्तानों के चित्र - फोटो : संवाद

विस्तार

अहमदाबाद में खेले जा रहे क्रिकेट विश्व कप मैच में पहली बार पाकिस्तान और भारतीय टीम आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया के प्रति समर्थन और उत्साह दिखाने के लिए अमरोहा के कलाकार ने कोयले से दोनों टीमों के कप्तानों का दीवार पर चित्र बनाया है। कलाकार जुहैब अली ने दीवार पर 15 फीट का चित्र बनाने के बाद कहा कि उम्मीद है कि यह मैच भारत जरूर जीतेगा।

विज्ञापन


लोगों के प्यार को प्रदर्शित करने के लिए दीवार पर लकड़ी के कोयले से चित्र तैयार किया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि भारत मैच जीत जाए। अमरोहा के स्थानीय दर्शकों का मानना है कि पिछली बार की तरह इस बार भी भारत-पाकिस्तान को मात देगा। फैंस ने कहा कि मैच में इंडिया ही जीतेगा। पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को करारी हार मिली थी।
विज्ञापन


इतना ही नहीं वर्ष 2011 की तरह भारत विश्व कप जीतेगा। भारत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। इसका कारण हिंदुस्तान और पाकिस्तान का महामुकाबला है। क्रिकेट प्रेमी भारत की जीत की दुआ कर रहे हैं। प्रशंसकों ने टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। शहर के अलग-अलग हिस्सों में इंडिया-पाकिस्तान के मैच को लेकर लोगों में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में पाकिस्तान की करारी हार होगी। इंडिया ये मैच ही नहीं वर्ल्ड कप जीतेगा। मैच देखने के लिए ड्यूटी से छुट्टी ली है। -तंजील हामिद, क्रिकेटर 


इंडिया ने वर्ष 2011 का विश्व कप जीता था। इस बार भी जीतेगा। हमें अमरोहा के मोहम्मद शमी पर नाज है। हमारे गेंदबाजों के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाजी रुक नहीं पाएंगे। भारतीय बल्लेबाज उनके गेंदबाजों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।-शरीफ क्रिकेटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed