फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: After killing his wife in Amroha he shot himself, family was shocked see view room

UP: पत्नी की हत्या कर खुद को गोली से उड़ाया, कमरे का नजारा देखकर परिजन हैरान... दरवाजा तोड़ निकाले गए शव

Thu, 11 Jan 2024 11:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 11:03 AM IST
सार

मंडी धनौरा में कोचिंग सेंटर चलाने वाले विनय शर्मा ने पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य जुटाए। अधिकारियों ने बताया कि जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
UP: After killing his wife in Amroha he shot himself, family was shocked see view room
मंडी धनौरा में हत्या के बाद मौके पर जुटे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव हलूपुरा में कोचिंग सेंटर संचालक विनय कुमार शर्मा (26) ने अपनी पत्नी आंचल शर्मा (24) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद में खुद को भी गोली से उड़ा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने सबूत जुटाए। पुलिस ने रात में ही पति-पत्नी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


घटनास्थल से तमंचा भी बरामद किया गया है। गांव में किशोरी लाल शर्मा का परिवार रहता है। वह मंडी धनौरा की वेव इंडस्ट्रीज में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं। उनके बेटे विनय की शादी छह साल पहले क्षेत्र के गांव पेली तगा में रहने वाले नरेंद्र शर्मा की बेटी आंचल शर्मा के साथ हुई थी। आंचल शर्मा पर दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


बड़ी बेटी चार साल की है, जबकि छोटा बेटा दो साल का है। विनय कोचिंग सेंटर चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। लॉकडाउन के समय पर कोचिंग सेंटर बंद हो गया था। इसके बाद से विनय घर पर ही थे। परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। बुधवार की रात विनय ने अपनी पत्नी आंचल शर्मा और मां सुशीला के साथ चाय पी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आंचल शर्मा के पिता नरेंद्र शर्मा भी आए हुए थे। घटना के समय किशोरी लाल अपने समधी नरेंद्र शर्मा के साथ घेर में सोए हुए थे। तभी विनय ने अपनी पत्नी आंचल की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद को भी उड़ा लिया। गोली की आवाज सुनकर सुशीला देवी की आंख खुल गई।

वह दौड़कर घेर में पहुंचीं और किशोरी लाल को गोली चलने की बात बताई। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कमरा भीतर से लॉक था। लिहाजा परिवार के लोगों ने खिड़की से देखा तो विनय और उसकी पत्नी आंचल शर्मा लहूलुहान हालत में बेड पर पड़े हुए थे। परिवार के लोग दरवाजा तोड़कर कमरे में दाखिल हुए।

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ श्वेताभ भास्कर और इंस्पेक्टर अरविंद त्यागी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। पुलिस ने मौके पर तमंचा बरामद कर लिया है।


सीओ ने बताया कि विनय कुमार शर्मा ने पहले अपनी पत्नी आंचल शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली है। विनय कुमार शर्मा ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed