फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   unlock

दो दिन बाद बाजार गुलजार, सड़कों पर चहल-पहल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
unlock
अमरोहा। 55 घंटे के लॉकडाउन के खुलने के बाद बाजार में गुलजार हो गए। बाजार में ग्राहक खरीदारी को उमड़ पड़े। सड़कों पर सामान्य दिनों की तरह चहल-पहल दिखाई दी। दूसरे साइट के दुकानदार आधा शटर उठाकर सामान बेचते दिखाई दिए। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने 55 घंटे का लॉकडाउन घोषित किया था। यह लॉकडाउन सोमवार की सुबह पांच बजे समाप्त हो गया। लिहाजा जिला प्रशासन के रोस्टर दायां-बायां छूट के आधार पर दाएं साइड की दुकानें खुलीं। दो दिन बाद बाजार खुले तो ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पहले जैसी चहल-पहल पूरे नगर में दिखाई दी। खरीदारी करने आए लोग मुंह पर मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग रखने जैसे नियमों का पालन करना भूल गए। कई जगह ऐसी दुकानें भी खुली देखी गईं जो रोस्टर के विपरित थीं। यहां दुकानदार आधा शटर खोलकर बिक्री करते दिखे। ग्राहकों को दूसरे दरवाजे से सामग्री सप्लाई करते रहे। बैंकों के सामने भी भीड़ दिखाई दी। नगर में दुकान और सड़कों पर लोगों की भीड़ देखी गई। सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह धड़ाम रहा। बाजार में अफरा-तफरी जैसे हालात बने रहे। शहर के चौक-चौराहों में पुलिस मुस्तैद रही। सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए कई वार लाठी फटकार कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। लेकिन, पुलिस के जाते ही फिर हालात जस के तस हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed