फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   uniform

प्रवासी टेलरों के नाम पर ‘कारोबारियों’ को स्कूल आवंटित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
uniform
अमरोहा(सलाम खां)। शैक्षिक सत्र 2020-21 के लिए जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के यूनिफार्म की सिलाई का काम स्वयं सहायता समूह और प्रवासी टेलरों को दिया जाना था। ताकि लॉकडाउन में दूसरे राज्यों से लौटे प्रवासियों को रोजगार मिल सके, लेकिन यहां भी शिक्षा विभाग के कारिंदों ने खेल कर दिया। 33 टेलरों को 443 स्कूल आवंटित तो कर दिए गए पर सूची में प्रवासी टेलर के नाम पर अधिकांश स्कूल कारोबारियों को आवंटित किए गए हैं। सूची में सिर्फ एक महिला और कुछ प्रवासी टेलर शामिल हैं। बाकी पहले से काम करने वाले ही हैं।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों और सहायता प्राप्त मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार की ओर से दो जोड़ी यूनिफार्म दिए जाने हैं। इसका लाभ जिले के 1,34,217 बच्चों को मिलना है। कपड़ा क्रय करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से गठित क्रय समिति की है। जबकि यूनिफार्म की सिलाई स्वयं सहायता समूह और प्रवासी टेलरों से कराया जाना है। ताकि लॉकडाउन में दूसरे राज्यों से आए टेलरों को रोजगार मुहैया कराया जा सके। यूनिफार्म सिलाई के लिए स्वयं सहायता समूह और प्रवासी टेलरों को स्कूल आवंटित कर दिए गए हैं। 443 स्कूलों की सूची जारी की गई है। इन स्कूलों के बच्चों के यूनिफार्म सिलाई की जिम्मेदारी 33 लोगों को दी गई है। इसमें सिर्फ एक महिला का नाम शामिल है। इसके अलावा कुछ प्रवासी टेलर हैं। जबकि अधिकांश गैर प्रवासी टेलर और कारोबारी शामिल हैं। कुछ की पहले से गांव में सिलाई की दुकान है तो कुछ पहले से ये काम करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रवासी टेलर बोल रहा हूं
अमरोहा। धनौरा क्षेत्र के स्कूलों को दो लोगों को आवंटित किया गया है। दोनों से अमर उजाला ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। एक के मोबाइल नंबर पर इनकमिंग की सुविधा नहीं थी। जबकि दूसरे ने कॉल करने पर कहा..मैं प्रवासी टेलर बोल रहा हूं। जैसे पहले से इन्हें पता हो कि कोई उसने जानकारी ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्समैन, मेडिकल स्टोर संचालक तक के नाम शामिल
अमरोहा। बेसिक शिक्षा विभाग की जारी सूची में शामिल स्वयं सहायता समूह और प्रवासी टेलरों में एजेंसी के सेल्समैन और मेडिकल स्टोर संचालक तक के नाम शामिल हैं। इसके अलावा सूची में पिता-पुत्र भी शामिल हैं।
एक नंबर ट्रू कॉलर पर ड्रेस के नाम से सेव
अमरोहा। हसनपुर तहसील क्षेत्र कुछ स्कूलों को पिता-पुत्र के नाम आवंटित कर दिया गया है। दोनों को प्रवासी टेलर बताया गया है। जबकि पिता का नाम ट्रू कॉलर पर नाम के साथ ड्रेस साथ आ रहा है। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह प्रवासी टेलर हैं या कारोबारी।
गांव में पहले से चला रहे सिलाई की दुकान
अमरोहा। प्रवासी टेलरों में कुछ नाम ऐसे भी हैं, जो पहले से गांव में सिलाई का काम कर रहे हैं, उनकी पहले से गांव में दुकान है। इन्हें भी प्रवासी टेलर बताया जा रहा है। जबकि ये लोग रोजगार के लिए बाहर नहीं गए।

स्वयं सहायता समूह को यूनिफॉर्म सीलने के लिए कहा गया है। लगभग 65 हजार ड्रेस तैयार करेंगी। प्रवासी मजदूर भी लगभग 30 हजार ड्रेस सीलेंगे। उसके बाद बाकी बच्चों के ड्रेस को सीलने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यवस्था की गई है। प्रवासी टेलर के चयन के लिए आवेदन मांगे गए थे जिन्होंने आवेदन किया उनका चयन किया गया है। - गौतम प्रसाद, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed