फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   uncontrolled passanger vehicle accident on road one died

अनियंत्रित होकर पलटी मैजिक, एक की मौत, तीन गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
uncontrolled passanger vehicle accident on road one died
रूखालू (अमरोहा)। गढ़मुक्तेश्वर से धान बेचकर लौट रहे किसानों की टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके नीचे दबकर एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

सैदनगली थाना क्षेत्र के कंडुवा गांव में किसान कमल सिंह (48) पुत्र हरकिशन का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी कमलेश के अलावा तीन बेटे और एक बेटी हैं। शनिवार की सुबह वह गांव के ही ओमकार, विजय, रोहित और टेकचंद के साथ धान बेचने के लिए गढ़मुक्तेश्वर गए थे। धान बेचने के बाद सभी टाटा मैजिक में सवार होकर करीब तीन बजे घर लौट रहे थे। जैसे ही मैजिक हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौली से कनेटा मार्ग पर पहुंची। तभी तेज रफ्तार मैजिक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसके नीचे दबकर कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ओमकार, विजय, रोहित और टेकचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद राहगीर और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घटना की जानकारी डायल 100 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, हादसे की खबर मिलते ही सभी के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। कमल की मौत से उनके परिजनों में कोहराम मचा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed