{"_id":"6573798fc9121a4f040621bf","slug":"uncontrolled-car-collides-with-tree-due-to-tire-puncture-farmer-dies-jpnagar-news-c-284-1-jpn1001-10003-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: टायर पंक्चर होने पर पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: टायर पंक्चर होने पर पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, किसान की मौत
विज्ञापन
नौगांवा सादात। शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे कार सवार संभल निवासी गुलाब सिंह (45) की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव को घर ले गए।
मृतक गुलाब सिंह संभल जनपद के एचौड़ा कम्बोह थानाक्षेत्र के गांव दरियापुर में रहने वाले किसान परम सिंह के बेटे थे। पुलिस के मुताबिक गुलाब सिंह अपने छह अन्य साथियों के साथ बृहस्पतिवार की रात मंडी धनौरा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात को करीब 10:30 बजे सभी लोग वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार अमरोहा-धनौरा रोड स्थित जलालपुर नारायन गांव के सामने पहुंची। तभी कार के पिछले टायर में पंक्चर हो गया। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सामने खड़े नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में गुलाब सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल अपने घर चले गए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन गुलाब सिंह के शव को घर ले गए। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि हादसे का कारण इत्तेफाकिया दर्ज किया गया है।
-- -- --