{"_id":"60871c098ebc3e8d0472a425","slug":"uncontrolled-car-collides-with-divider-on-highway-woman-dead-jpnagar-news-mbd387517275","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, महिला की मौत
विज्ञापन
अमरोहा। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन बगैर कार्रवाई के शव को अपने साथ घर ले गए।
यह हादसा रविवार रात डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे स्थित हरियाना के गांव के पास हुआ। दिल्ली के ओखला विहार के बस स्टैंड क्षेत्र में अशोक कुमार अग्रवाल का परिवार रहता है। उनकी रिश्तेदारी नैनीताल में है। वह परिवार समेत रिश्तेदारी में शादी में शिरकत करने के लिए नैनीताल गए थे। रविवार रात को वह कार में सवार होकर घर को लौट रहे थे। कार में अशोक अग्रवाल के साथ पत्नी अमिता अग्रवाल, बेटा पुनीत और पुत्रवधू जिम्मी सवार थे। रविवार रात अभी उनकी कार डिडौली क्षेत्र स्थित हरियाना गांव के सामने पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार चारों लोग घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों घायलों को जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने अमिता अग्रवाल (48) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस से घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली से उनके अन्य परिजन जोया अस्पताल में पहुंच गए। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह परिजन बगैर कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ घर ले गए है। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को भी घर भेज दिया गया है।