फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uncontrolled car collided with a tree and overturned, driver injured

Amroha News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलटी, चालक घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collided with a tree and overturned, driver injured
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

अमरोहा मार्ग पर गांव मलेशिया के पास बृहस्पतिवार देर रात अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलट गई। पीछे से आ रहे अन्य कार सवारों ने घायल चालक को कार से निकाला। उन्होंने सूचना देकर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर निवासी अनुज कार से अमरोहा गए थे। वह बृहस्पतिवार देर रात वापस आ रहा था। गांव मलेशिया के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। पीछे आ रहे एक अन्य कार में सवार दो युवकों ने कार से घायल चालक अनुज को कार से बाहर निकाला। युवकों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। सूचना मिलने पर मलेशिया पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा व पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अनुज के परिजनों को सूचना दी और सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed