फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   unconcious women found road side

गजरौला में हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में मिली बिजनौर की महिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
unconcious women found road side
गजरौला(अमरोहा)। सुबह हाईवे पर एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। पास ही दो मासूम बच्चे भी बैठे हुए थे। जानकारी होने पर 112 पीआरवी उसे सीएचसी ले आई। यहां महिला ने अर्द्धबेहोशी की हालत में बताया कि उसने कोल्ड ड्रिंक पी थी। उसके पास से एक पासबुक भी मिली। दोपहर को यहां आए परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला नशे की आदी है और शराब भी पीती है। उसके साथ लूट नहीं हुई बल्कि वह खुद ही किसी तरह यहां आ पहुंची। इसके बाद वे उसे साथ लेकर लौट गए। वहीं, पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह हाईवे किनारे भानपुर रेलवे क्रॉसिंग के निकट एक महिला बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी। पास ही दो मासूम बच्चे भी गुमसुम बैठे हुए थे। किसी ने 112 पीआरवी को सूचित कर दिया। वहां आई पुलिस की गाड़ी उसे अस्पताल ले गई। उसकी हालत देखकर लग रहा था कि जहरखुरान गिरोह ने उसे शिकार बनाया होगा। डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि अर्द्धबेहोशी की हालत में महिला सिर्फ इतना बता पा रही थी कि उसने कोल्डड्रिंक पी थी। वहीं महिला के साथ लूट की आशंका से घिरी पुलिस भी उसके होश में आने की इंतजार करती रही। हालांकि महिला के पास से एक पासबुक भी मिली। इस पर मनोज देवी पत्नी जयप्रकाश सिंह निवासी गांव बुंदराखुर्द बिजनौर लिखा हुआ था। दोपहर को उसी के रिश्तेदार सीएचसी आ पहुंचे। बाद में महिला को थाने लेकर गए। एसएसआई प्रमोद कुमार पाठक ने बताया कि परिजनों के मुताबिक महिला नशे की शौकीन है। नशे की हालत में ही वह यहां आ पहुंची। वे उसे साथ लेकर लौट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed