फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uncle's unique love, will gift kidney to nephew

Amroha News: मामा का अनूठा प्यार, भांजे को देंगे किडनी उपहार

Fri, 07 Feb 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 07 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Uncle's unique love, will gift kidney to nephew
अमरोहा। भांजे की दोनों किडनी खराब होने के बाद मामा से उसका दर्द देखा नहीं गया। उन्होंने डायलिसिस के जरिए जिंदगी से जंग लड़ रहे भांजे को अपनी किडनी देने का फैसला किया है। जांच के बाद अस्पताल ने अनुमति तो दे दी है, लेकिन अब पीड़ित परिवार को जिला स्तरीय प्राधिकरण समिति से अनुमति मिलने का इंतजार है। अनुमति मिलने के बाद ही किडनी प्रत्यारोपण हो सकेगी।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र के फिरोजपुर बदलू गांव में सतवीर सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे अरुण भाटी (28) राजस्थान की एक कंपनी में नौकरी करते थे, फिलहाल वह घर पर ही हैं। अरुण के परिवार में पत्नी मोनिका और दो बच्चे हैं। करीब एक साल पहले अरुण भाटी का स्वास्थ्य बिगड़ता चला गया। जांच करने पर पता चला कि उनकी दोनों किडनी खराब हो गई हैं। कई अस्पतालों में इलाज कराने के बाद अब उनका मेरठ में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक करीब छह महीने से अरुण भाटी डायलिसिस पर हैं। भांजे अरुण के दर्द को देखकर तरौली गांव निवासी उनके सगे मामा लक्ष्मण सिंह (50) किडनी दान करने को तैयार हो गए। इसके बाद जिस अस्पताल में अरुण का इलाज चल रहा है, उस अस्पताल प्रशासन ने जांच के बाद किडनी प्रत्यारोपण की अनुमति दे दी है। इसके बाद पीड़ित परिवार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह को पत्र देकर किडनी प्रत्यारोपण की अनुमति मांगी। अब मामला जिला स्तरीय प्राधिकरण समिति के बीच पहुंचा। बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्राधिकरण समिति की बैठक आयोजित हुई। लेकिन, जिला अस्पताल की जांच रिपोर्ट नहीं होने के कारण किडनी प्रत्यारोपण के लिए समिति की अनुमति नहीं मिल सकी। बृहस्पतिवार को परिजन अरुण भाटी को डायलिसिस के लिए मेरठ ले गए है। अब परिवार को जिला स्तरीय प्राधिकरण समिति किडनी प्रत्यारोपण की अनुमति मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बुधवार को किडनी प्रत्यारोपण की अनुमति के संबंध में जिला स्तरीय प्राधिकरण समिति की बैठक हुई थी, लेकिन किडनी देने वाले पीड़ित के मामा की उम्र को लेकर असमंजस की स्थिति है। उन्हें जिला अस्पताल से कुछ जांचें करने के लिए कहा गया है। जल्द ही जिला स्तरीय प्राधिकरण समिति की बैठक होगी। अगर सब कुछ नियमानुसार पाया गया तो अनुमति दी जाएगी। - डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article